किसी के हाथ में ढोलक-छेना

किसी के हाथ में ढोलक-छेना


किसी के हाथ में ढोलक-छेना,
और किसी के हाथ में चंग,
बाहर निकल कर आ जा सांवरे,
होली खेलेंगे तोरे संग...

फागुन आया, सारे लाए हैं गुलाल सांवरे,
आ जा, आ जा, होली खेल साडे नाल सांवरे।
हाथों में लेकर आए हैं निशान सांवरे,
आ जा, आ जा, होली खेल साडे नाल सांवरे...

लाए भर-भर के पिचकारी,
ये पक्के रंग की सारी।
मंदिर से बाहर आ जा,
क्यों करता है होशियारी?
आज चलेगी ना कोई तेरी चाल सांवरे,
आ जा, आ जा, होली खेल साडे नाल सांवरे...

तू मुरली मधुर बजाए,
हम चंग-मंजीरा लाए।
लेने फागुन की मस्ती,
सब तेरे द्वार पे आए।
होगी तेरे संग खाटू में धमाल सांवरे,
आ जा, आ जा, होली खेल साडे नाल सांवरे...

हाथों में निशान उठाके,
अबीर-गुलाल उड़ाके।
घेरा भक्तों ने तुझको,
अब कहां छुपेगा जाके?
‘सतविंदर’ बिछाए ऐसा जाल सांवरे,
अब मीठी-मीठी बातों से ना टाल सांवरे।
आ जा, आ जा, होली खेल साडे नाल सांवरे...

फागुन आया, सारे लाए हैं गुलाल सांवरे,
आ जा, आ जा, होली खेल साडे नाल सांवरे।
हाथों में लेकर आए हैं निशान सांवरे,
आ जा, आ जा, होली खेल साडे नाल सांवरे...


होली स्पेशल - आजा आजा होली खेल साडे नाल सावरे | Dr Lata Pardesi | Holi Khel Sade Naal Saware

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
इस भाव में फागुन का उल्लास और होली का रंगीन माहौल पूरी तरह छाया हुआ है। चारों ओर संगीत, ढोलक, चंग और मंजीरे की गूंज है, और सभी अपने प्रिय सांवरे को मंदिर से बाहर बुला रहे हैं, ताकि वे भी इस रंगारंग उत्सव में शामिल हों। हर कोई रंग-गुलाल, पिचकारी और निशान लेकर तैयार है, और सबका मन उमंग से भरा हुआ है।

कोई भी चालाकी या बहाना अब स्वीकार नहीं—सभी ने मिलकर सांवरे को घेर लिया है, ताकि वे कहीं छुप न जाएं। प्रेम और भक्ति की मस्ती में सब एकजुट हैं, और फागुन की मस्ती में डूबे हुए, अपने प्रिय को अपने साथ होली खेलने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मंदिर के बाहर भक्तों का हुजूम, अबीर-गुलाल की उड़ान, और उल्लास का माहौल, सब मिलकर एक ऐसा वातावरण रचते हैं जिसमें प्रेम, अपनापन और आनंद की भरपूर अभिव्यक्ति होती है।

Song: Aja Aja Holi Khel Sade Naal Saware
Singer: Dr. Lata Pardesi (9899005531, 9560279696)
Music: Lovely Sharma
Lyricist: Satwinder (Hanuman Garh)
Video: Shubham Gupta
Category: Hindi Devotional (Shyam Holi Bhajan)

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post