प्रथम वेद ब्रह्मा को दे दिया भये वेद के अधिकारी

प्रथम वेद ब्रह्मा को दे दिया भये वेद के अधिकारी


प्रथम वेद ब्रह्मा को दे दिया भजन
प्रथम वेद ब्रह्मा को दे दिया,
भये वेद के अधिकारी,
विष्णु को दिया चक्र सुदर्शन,
लक्ष्मी सी सुंदर नारी।

आप भजन में मस्त रहे मोरे बाबा,
भंग पियो नीत खप्पर में,
एसो दीनदयाल मोरे बाबा,
भर्यो खज़ानों पलभर में।

घन घन भोलेनाथ बांट दिये,
तीन लोक इक पलभर में,
एसो दीनदयाल मोरे बाबा,
भरे खजाना पलभर में।

अमृत तो देवों को दे दिया,
आपने हलाहल पान किया,
ब्रह्म ज्ञान दे दिया उसी को,
जिसने आपका ध्यान करा।

अपने पास एक वस्त्र ना रखके,
मस्त रहे बाघम्बर में,
ऐसो दीनदयाल मोरे बाबा,
भयों खजानो पल भर में।

धन धन भोलेनाथ बांट दिये,
तीन लोक इक पल भर में,
ऐसो दीनदयाल मोरे दाता,
भरे खजाना पल भर में।

वीणा तो नारद को दे दी है,
हरी भजन का राग दीया,
ब्राह्मण को दिया कर्म काण्ड,
और सन्यासी को त्याग दिये।

अपने पास में कुछ नहीं रखते,
मोरे बाबा मस्त रहें अपने तप में,
ऐसो दीनदयाल मोरे बाबा,
भयों खजानो पल भर में।

धन धन भोलेनाथ बांट दिये,
तीन लोक इक पल भर में
ऐसो दीनदयाल मोरे दाता,
भयो खजाना पल भर में।

लंका गढ़ रावण को दे दीया,
बीस भुजा दस शीश दिये,
रामचंद्र जी को धनुष बाण,
तुम्हीं ने तो जगदीश दिये।

जिसने जो चाहा उसने ओ पाया,
मोरे बाबा,
महादेव तुम्हरे वर में,
ऐसो दीनदयाल मोरे बाबा,
भयो खजानो पल भर में।

धन धन भोलेनाथ बांट दिये,
तीन लोक इक पल भर में,
ऐसो दीनदयाल मोरे दाता,
भरे खजाना पल भर में।


Dhan Dhan Bholenath Bant diye - प्रथम वेद ब्रह्मा को दे दिया - Tanvi Senjaliya

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


इस भजन में शिव की महिमा का अद्भुत वर्णन किया गया है। भोलेनाथ की दयालुता और उनके असीम करुणा भाव को दर्शाते हुए, यह भजन हमें सिखाता है कि शिव जी ने सृष्टि के हर जीव को अपनी कृपा से आशीर्वाद दिया। उन्होंने देवों को अमृत दिया, विष स्वयं पिया, और तीनों लोकों में धन-धान्य दिया। उनकी तपस्या और त्याग हमें यह प्रेरणा देती हैं कि सच्चे सुख का आधार भक्ति और समर्पण है। ऐसे दीनदयाल ऐसे कृपालु हैं मेरे बाबा जिन्होंने पल भर में सभी का कल्याण किया।
जय शिव शंकर जय भोलेनाथ।
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post