मैं तो नाचूं आज सारी रात भवानी मेरे घर आईं भजन

मैं तो नाचूं आज सारी रात भवानी मेरे घर आई भजन

मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो नाचूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।

मैं तो मां के चरण धुलाऊं,
फूलों की माला पहनाऊं,
मेरे खुल गए सोए भाग,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।

हाथों में मेहंदी मैं लगाऊं,
लाल चुनरिया मां को ओढ़ाऊं,
मैं तो हो गया आज मालामाल,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।

कानों में झुमका पहनाऊं,
नथ भी प्यारी ले आऊं,
मैं तो करवाऊं सोलह श्रृंगार,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।

आज सिंहासन पे बिठाऊं,
मैया के मैं चरण दबाऊं,
सोनी अंचलिया तेरा दास,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।

मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो नाचूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।



अब आ भी जाओ माँ क्यों देर लगाई है l Ab Aa Bhi Jao Maa Kyu Der Lagai Hai I Uma Lahari Ji

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post