ना पकड़ो हाथ मनमोहन कलाई टूट जाएगी

ना पकड़ो हाथ मनमोहन कलाई टूट जाएगी


ना पकड़ो हाथ मनमोहन
कलाई टूट जाएगी
जवाहिर की जड़ी चूड़ी
जवाहिर की जड़ी चूड़ी
हमारी फूट जाएगी
ना पकड़ो हाथ मनमोहन
कलाई टूट जाएगी

जबरदस्ती करोगे जो
ना पाओगे श्याम रत्तीभर
जबरदस्ती करोगे जो
ना पाओगे श्याम रत्तीभर
धरी है शीश पे मटकी
हमारी फूट जाएगी
ना पकड़ो हाथ मनमोहन
कलाई टूट जाएगी

बड़े तुम ढीट नंदलाला
पड़ा होगा नहीं पाला
बड़े तुम ढीट नंदलाला
पड़ा होगा नहीं पाला
फिर आखिर को यही होगा
मोहब्बत छूट जाएगी
ना पकड़ो हाथ मनमोहन
कलाई टूट जाएगी

ये कहना था श्री राधा का
लपकना था बिहारी का
ये कहना था श्री राधा का
लपकना था बिहारी का
गले में डाल बैया
बला से टूट जाएगी
ना पकड़ो हाथ मनमोहन
कलाई टूट जाएगी

ना पकड़ो हाथ मनमोहन
कलाई टूट जाएगी
जवाहिर की जड़ी चूड़ी
जवाहिर की जड़ी चूड़ी
हमारी फूट जाएगी
ना पकड़ो हाथ मनमोहन
कलाई टूट जाएगी


ना पकड़ो हाथ मनमोहन कलाई टूट जाएगी

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
Na Pakdo Hath Maan Mohan · Anjali Jain
Radhe Rani Ke Bhajans

मनमोहन, मेरा हाथ मत पकड़ो, कलाई नाजुक है, टूट जाएगी। चूड़ी में जवाहिर जड़े हैं, वो भी बिखर जाएगी। जबरदस्ती करोगे तो प्रेम में मिठास नहीं रहेगी, रत्तीभर भी सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। सिर पर मटकी रखी है, अगर जोर जबरदस्ती हुई तो वो भी गिरकर टूट जाएगी।

तुम बड़े नटखट हो, नंदलाला, शायद कभी खुद किसी का दुलार नहीं पाया, इसलिए इतनी शरारत करते हो। लेकिन याद रखना, जब प्रेम में जबरदस्ती होती है, तो मोहब्बत भी छूट जाती है। राधा का कहना था कि ऐसा मत करो, मगर बिहारी तो लपकने में माहिर है—गले में बाहें डाल लेता है, फिर चाहे चूड़ी टूटे या कलाई, उसे कोई परवाह नहीं। प्रेम में नटखटपन और छेड़छाड़ की ये मीठी तकरार ही राधा-कृष्ण के रिश्ते को और भी प्यारा बना देती है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post