देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी भगवान
देख तेरे संसार की हालत,
क्या हो गई भगवान,
कितना बदल गया इंसान,
कितना बदल गया इंसान,
सूरज न बदला चांद न बदला,
ना बदला रे आसमान,
कितना बदल गया इंसान,
कितना बदल गया इंसान।
आया समय बड़ा बेढंगा,
आज आदमी बना लफंगा,
कही पे झगड़ा कहीं पे दंगा,
नाच रहा नर हो कर नंगा,
छल और कपट के हाथों अपना,
बेच रहा ईमान,
कितना बदल गया इंसान,
कितना बदल गया इंसान।
राम के भक्त रहीम के बंदे,
रचते आज फरेब के फंदे,
कितने ये मक्कार ये अंधे,
देख लिये इनके भी धंधे,
इन्हीं की काली करतूतो से,
बना ये मुल्क मशान,
कितना बदल गया इंसान,
कितना बदल गया इंसान।
जो हम आपस में न झगड़ते,
बने हुए क्यों खेल बिगड़ते,
काहे लाखों घर ये उजड़ते,
क्यों ये बच्चे माँ से बिछड़ते,
फूट फूट कर क्यों रोते,
प्यारे बापू के प्राण,
कितना बदल गया इंसान,
कितना बदल गया इंसान।
देख तेरे संसार की हालत,
क्या हो गई भगवान,
कितना बदल गया इंसान,
कितना बदल गया इंसान,
सूरज न बदला चांद न बदला,
ना बदला रे आसमान,
कितना बदल गया इंसान,
कितना बदल गया इंसान।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|