इतना सस्ता और न सौदा दुनिया के बाजार में

इतना सस्ता और न सौदा दुनिया के बाजार में


इतना सस्ता और न सौदा,
दुनिया के बाजार में।
तीन लोक का मालिक बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।
तीन लोक का स्वामी बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।

आंच न आने दे भक्तों पे,
सारे ग़म खुद ही पी ले।
सर पे रखता हाथ,
कभी न होने दे नैना गिले।
ऐसा दिन दयालु दाता,
मिले नहीं संसार में।
तीन लोक का मालिक बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।
तीन लोक का स्वामी बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।

आँखों में आंसू भर के,
जब कोई इन्हें बुलाता है।
इतना हल्का है आंसू की,
बूंदों में बह आता है।
शर्त यही है सच्चाई हो,
उसकी करुण पुकार में।
तीन लोक का मालिक बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।
तीन लोक का स्वामी बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।

जब भी कोई दर्द में भिगा,
अपनी दशा सुनाता है।
उसकी आहें सुनकर श्याम का,
दिल घायल हो जाता है।
हारे का बस एक सहारा,
ना और कोई संसार में।
तीन लोक का मालिक बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।
तीन लोक का स्वामी बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।

इतना सस्ता और न सौदा,
दुनिया के बाजार में।
तीन लोक का मालिक बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।
तीन लोक का स्वामी बिकता,
बस थोड़े से प्यार में।


इतना सस्ता ओर न सौदा दुनिया के बाज़ार में इस भजन को जरूर सुने

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


सच्चा प्रेम और भक्ति ही वह मूल्य है, जिसके आगे तीनों लोकों के स्वामी भी सहजता से समर्पित हो जाते हैं। संसार के बाजार में जहाँ हर चीज़ का मोल है, वहाँ ईश्वर की कृपा, उनकी निकटता और उनका प्रेम केवल सच्चे दिल से पुकारने पर ही मिल जाता है। यह सौदा इतना सस्ता है कि इसमें न धन चाहिए, न यश—बस थोड़े से प्रेम, श्रद्धा और विश्वास की जरूरत है।

प्रभु अपने भक्तों पर कभी आंच नहीं आने देते। वे उनके सारे दुख, कष्ट और आँसू खुद सह लेते हैं, ताकि उनके भक्तों का जीवन सुखमय बना रहे। जब कोई सच्चे मन से, आँसुओं के साथ, अपनी पीड़ा प्रभु के सामने रखता है, तो प्रभु स्वयं उन आँसुओं में बहकर उसके पास चले आते हैं। उनकी करुणा इतनी गहरी है कि वे हर दर्द, हर आह, हर पुकार को सुन लेते हैं—शर्त बस इतनी है कि पुकार सच्ची हो, उसमें छल न हो।

जब संसार में कोई भी सहारा नहीं रहता, जब हर ओर निराशा छा जाती है, तब प्रभु ही एकमात्र सहारा बनते हैं। उनका प्रेम, उनकी दया और उनकी निकटता जीवन को संबल देती है। वे अपने भक्तों के सिर पर हाथ रखकर, उन्हें हर विपत्ति से बचा लेते हैं।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post