मेरे जीवन की इक तमन्ना है बाबा भजन

मेरे जीवन की इक तमन्ना है इस तमन्ना को पूरा करो


मेरे जीवन की इक तमन्ना है,
इस तमन्ना को पूरा करो।
बाबा, आस मेरी जो भी है तुमसे,
उस आस को भी पूरा करो।
बाबा तुमसे गुज़ारिश है —
मुझे लेने तुम्हीं आना,
साँस जब भी हो पूरी मेरी,
मुझे लेने तुम्हीं आना।

तेरी देहरी पे बाबा,
मैं जब दर्शन को आ जाऊँ,
करूँ दर्शन मैं मूर्त के,
तेरा दीदार मैं पाऊँ।
पुकारूँ जब तुम्हें मोहन,
मुझसे आगे खड़े पाना।
बाबा तुमसे गुज़ारिश है —
मुझे लेने तुम्हीं आना।

मेरा जीवन तेरा ऋण है,
अगर तुम हो, तो ही दिन है।
लगालो अपने भजनों में,
मेरा जब तक यह जीवन है।
भजन तेरा हो नींद मेरी,
यही पीना, यही खाना।
बाबा तुमसे गुज़ारिश है —
मुझे लेने तुम्हीं आना।

यह दुनिया तो है मतलब की,
कोई भी न यहाँ मेरा।
अगर ज़िंदा हूँ मैं बाबा,
सहारा बस मुझे तेरा।
जो अंतिम है वह साँस मेरी,
हो तेरे धाम में जाना।
बाबा तुमसे गुज़ारिश है —
मुझे लेने तुम्हीं आना।
साँस जब भी हो पूरी मेरी,
मुझे लेने तुम्हीं आना।


Baba Tumse Guzarish Hai || Priyanka Pandey || Mohit Baisla || New Bhajan || Khatu Shyam ||2025

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Baba Tumse Guzarish Hai
Singer : Priyanka Pandey
Lyrics : Mohit Baisla
Music : Mohit Baisla
Original Composition : Tum hi Aana song Payal Dev
Video : Rahul
Editor : Shrikant Bhatt

जीवन में एक गहरी अभिलाषा है कि अंतिम क्षणों में प्रभु स्वयं अपने धाम ले जाएं। मन में यही आकांक्षा है कि जब भी जीवन की साँसें पूरी हों, प्रभु का सान्निध्य मिले और उन्हीं के चरणों में स्थान प्राप्त हो। प्रभु के दरबार में हर बार आने की चाह रहती है, ताकि उनके दर्शन और दीदार से आत्मा को शांति मिले। जब भी नाम लिया जाए, प्रभु का साक्षात अनुभव हो, और वह अपने भक्त को कभी अकेला न छोड़े।

पूरा जीवन प्रभु के ऋण और कृपा का अनुभव करता है। यदि जीवन में कोई सहारा है, तो वह केवल प्रभु का है। हर दिन, हर क्षण, प्रभु के भजनों में डूबे रहना ही सबसे बड़ा सुख है—भजन ही नींद है, भजन ही भोजन है। इस संसार की अस्थिरता और स्वार्थ के बीच, प्रभु का साथ ही सबसे स्थायी और सच्चा है। अंतिम इच्छा यही है कि जब भी यह जीवन पूर्ण हो, प्रभु अपने धाम में स्थान दें और स्वयं लेने आएं। प्रभु की शरण और कृपा ही जीवन का अंतिम और सर्वोच्च लक्ष्य है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post