जब भी हारेगा वादा कर श्याम पुकारेगा भजन

जब भी हारेगा वादा कर श्याम पुकारेगा भजन

जब भी हारेगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा,
मेरा ये खाटू वाला,
ये लीले घोड़े वाला,
तुझे संभालेगा।।

बुरे दौर में कोई ना आता काम,
काम तेरे बस आएगा ये श्याम,
इस चौखट पर बने हैं उनके काम,
दुनिया कहती थी जिनको नाकाम,
अपने हाथों से तेरी,
अपने हाथों से तेरी,
बिगड़ी बना देगा,
जब भी हारेगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा।।

ध्यान रहे हैं बहुत बड़े महाराज,
पर अपने भक्तों के फिर भी दास,
दो आंसू जो देख ले भक्तों के,
फौरन दौड़े जाते हैं ये पास,
तू जैसा भी है तुझको,
तू जैसा भी है तुझको,
सदा निभाएगा,
जब भी हारेगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा।।

कोई ना चांदी का चम्मच लेकर,
यहां पे प्रेमी जन्मा है प्यारे,
श्याम ने बदला वक्त है हम सबका,
कमल है होवे सबके वारे न्यारे,
तेरी हर हार को मेरा,
तेरी हर हार को मेरा,
श्याम हराएगा,
जब भी हारेगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा।।

जब भी हारेगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा,
मेरा ये खाटू वाला,
ये लीले घोड़े वाला,
तुझे संभालेगा।।



जब भी हारेगा वादा कर श्याम पुकारेगा | Sanjay Mittal | New khatu shyam bhajan 2026 | Meera ki gali

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
 जब जीवन की राहों में थकान छा जाती है, हर तरफ़ हार का साया पड़ जाता है, तब दिल की गहराई से एक नाम निकलता है – श्याम। वो खाटू वाला, लीले घोड़े पर सवार, जो भक्त की हर पुकार सुन लेता है। वादा है उसका, कि जैसे ही तू पुकारेगा, वो दौड़ पड़ता है। बुरे दौर में दुनिया पीठ दिखा देती है, कोई काम नहीं आता, पर ये श्याम आ जाता है। चौखट पर वो काम बनाता है जो दुनिया नाकाम कहती थी। अपने हाथों से बिगड़ी को सँवार देता है, जैसे कभी कुछ हुआ ही न हो।

वो महाराज बहुत बड़े हैं, फिर भी भक्तों के दास बने रहते हैं। दो आँसू देखते ही फौरन पास आ जाते हैं। तू जैसा भी है – कमजोर, टूटा हुआ, गुनाहगार – वो तुझे वैसा ही निभाता है, कभी नहीं छोड़ता। कोई चाँदी का चम्मच लेकर नहीं आया यहाँ, बस प्रेम लेकर आया है। श्याम ने वक्त बदला है सबका, हर हार को जीत में बदल देता है। तेरी हर हार को वो खुद हरा देता है, क्योंकि वो संभालने वाला है, वो साथ निभाने वाला है। बस पुकार ले, वो आ जाएगा।
 
🌼 Voice : Sh Sanjay mittal ji 
🌼 Lyrics : Shri Sachin ji 
🌼 video : Original content meera ki gali
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post