जब से हम को साईं का दीदार मिल गया भजन

जब से हम को साईं का दीदार मिल गया भजन

जब से हमको साईं का दीदार मिल गया,
ऐसा लगता है के ये संसार मिल गया,
जब से हमको साईं का दीदार मिल गया।।

उठते बोलो साईं बाबा, सोते बोलो साईं बाबा,
साईं राम का नाम प्यारा, हमको प्राणों से भी प्यारा,
किस्मत से साईं का हमको प्यार मिल गया,
ऐसा लगता है के ये संसार मिल गया।।

जब से शिर्डी जाकर हमने किया है साईं तेरा दर्शन,
हम तो होकर रह गए तेरे, ऐसा है तुझमें आकर्षण,
जब से साईं बाबा का आधार मिल गया,
ऐसा लगता है के ये संसार मिल गया।।

स्वर मधुर कर है कहना, साईं के चरणों में रहना,
मिल जाए साईं की कृपा, धन दौलत का फिर क्या करना,
साईं भक्तों का ये परिवार मिल गया,
ऐसा लगता है के ये संसार मिल गया।।



जबसे हमको साई का दीदार मिल गया | Shree Sai nath bhajan 2021 | The Journey of Life

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post