तेरे नाम का जैकारा माँ दुख संताप हरे सबके भजन

तेरे नाम का जैकारा माँ दुख संताप हरे सबके भजन

तेरे नाम का जैकारा माँ ,दुख संताप हरे सबके
बांधो रे सर पे लाल चुनरिया ,भक्तो चलो माँ के दर पे,

मैया के नो रूप हैं मेरी, चंडी तो कही ज्वाला हैं
जिसको मैया दर्शन दे वो ,होता किस्मत वाला है
जग मे साचा नाम है माँ का,तूने सबको पाला हैं
सबके मारे जग के हारे,भक्तो को तूने सम्भाला हैं
बन जाते हैं उनके काम, हाथ रखे माँ जिस सर पे
बांधो रे सर पे लाल चुनरिया भक्तो चलो माँ के दर पे----

ऊंचे पर्वत महारानी ने , सुंदर भवन सजाया है
जो आता है दर पे तेरे, उसने सब कुछ पाया है
छड़ देता है पाप यहाँ जो, पापी जिसकी काया हैं
मेरी महारानी ही जाने, सारा जग ये माया हैं
जग में ऊंची शान हैं माँ की, रंक को भी राजा करदे
बांधो रे सर पे लाल चुनरिया भक्तो चलो माँ के दर पे....



नवरात्रि २०२२ स्पेशल: तेरे नाम का जयकारा | Tere Naam Ka Jaikaara | Manoj Mishra | 4K

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post