तेरे भवन पे आई लाडली तेरी

तेरे भवन पे आई लाडली तेरी


तेरे भवन पे आई लाडली तेरी,
दर्शन तो दे दो, मेरे बालाजी।

लाल लंगोटा तेरा, लाई सू चोला,
देखना चाहूँ तेरा रूप अनमोल।
खालों ने चूरमा, लाई लाडली तेरी,
दर्शन तो दे दो, मेरे बालाजी।

तेरे दर्श की मैं तो मरूँ तिसाई,
नैनों की प्यास मेटो हे बलदाई।
श्रद्धा-सुमन लाई लाडली तेरी,
दर्शन तो दे दो, मेरे बालाजी।

आ जा ने श्याम बाबा, क्यों तरसावे?
बालाजी, शान तेरी क्यों ना दिखावे?
वैजयंती माला लाई लाडली तेरी,
दर्शन तो दे दो, मेरे बालाजी।

राकेश कौशिक देखे खेल यो न्यारा,
बाबा और बेटी का प्यार है प्यारा।
कानों के कुंडल लाई लाडली तेरी,
दर्शन तो दे दो, मेरे बालाजी।

तेरे भवन पे आई लाडली तेरी,
दर्शन तो दे दो, मेरे बालाजी।


लाडली तेरी || Ladli Teri || Neeraj Sharma || New Balaji Bhajan 2022 || Balaji Movies

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
मन अपनी लाडली की तरह बालाजी के भवन में उनकी कृपा की आस लिए पहुँचता है, उनके दर्शन की तीव्र प्यास लिए। लाल लंगोटा और चोला अर्पित कर, उनके अनमोल रूप को निहारने की इच्छा है। चूरमा और वैजयंती माला भेंट चढ़ाकर, श्रद्धा के सुमन अर्पित किए जाते हैं, ताकि उनकी एक झलक से नैनों की प्यास बुझ जाए। बालाजी से पुकार है कि वे तरसाना छोड़कर अपनी शान दिखाएँ, क्योंकि उनकी कृपा के बिना मन अधूरा है। बाबा और भक्त का प्यार अनोखा है, जो कानों के कुंडल जैसी भेंट के साथ और गहरा हो जाता है। उनके दर्शन से मन को सुकून और जीवन को सार्थकता मिलती है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post