नवरात्रों में माँ धरती पर आती है भजन

नवरात्रों में माँ धरती पर आती है भजन

ढोल नगाड़ों की,
सदा कह रही है,
नवरात्रों की सुहानी,
घड़ी आ रही है,
चांद सी बिंदिया,
मां के माथे सजी है,
हाथों पर मैया के,
मेहंदी लगी है।।

नवरात्रों में मां,
धरती पर आती है,
मैया अपने भक्तों के,
घर जाती है,
जो कीर्तन करता है,
मैया रानी का,
उसके सारे,
कष्टों को मिटाती है।।

दरबार सजाएं जोत जगाएं,
तेरी अंबे मां,
सच्चे मन से भक्त,
तुमको बुलाएं मां,
मैया भक्तों पर,
कृपा बरसती है,
मैया अपने भक्तों के,
घर जाती है।।

सिंह सवारी पर विराजे,
तेज है न्यारा,
शेरों वाली अंबे रानी,
जग की तू धारा,
भटके भक्तों को,
रस्ता दिखलाती है,
मैया अपने भक्तों के,
घर जाती है।।

लाल चोले में सजी,
मेरी प्यारी मैया,
तुम बिन कौन किनारे,
लगाए इंदु की नैया,
मैया सबकी नैया,
पार लगाती है,
मैया अपने भक्तों के,
घर जाती है।।



Ambe Mata Bhajan - मैया ये जीवन हमारा आपके चरणों में है - Maiya Ye Jeevan Hamara : Best Devi Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post