दशरथ नंदन राम राम लिरिक्स Dashrath Nandan Ram Ram Bhajan

दशरथ नंदन राम राम,
दसमुख मर्दन राम राम,
पशुपति नंदन राम राम,
पाप विमोचन राम राम,
अनंत रक्षक राम राम,
मैथिली नंदन राम राम,
मारुति वंदित राम राम।
रामा रामा सीता रामा,
मेरे रामा प्यारे रामा।
तू सत्य है तू नित्य है,
तू ही तू है तू नहीं तो अनर्थ है,
पावन हूं मैं राम तुझे पाकर,
जय हनुमान ज्ञान गुण सागर,
युग युग से नैनों ने,
जो सपना देखा था,
रामा वो सपना,
आज अपनाया।
बजे बजे बजरंगबली,
हरे राम सीता रामा,
बजे बजे बजरंगबली,
रामा रामा सीता रामा,
नचे नचे बजरंगबली,
रामा रामा सीता रामा,
रामा रामा सीता रामा,
मेरे रामा प्यारे रामा,
जानकी रामा बल्लभ रामा,
कलयुग रामा अनंत रामा।
तेरा ही गुणगान मेरे जीवन में,
तेरा ही है ध्यान मेरे तन मन में,
तू ही भक्ति तू ही शक्ति,
यह अंजनी पुत्र सदा,
जीवित तेरी प्रीत से,
कर्म धर्म का तू अधिकारी,
परम पूज्य तू ही संसारी,
राम का नाम लेने से,
गूंजेगी धरती सारी,
मुझ में राम बसाकर,
मैं हुआ बलिहारी।
बजे बजे बजरंगबली,
हरे रामा सीता रामा,
बजे बजे बजरंगबली,
रामा रामा सीता रामा,
नचे नचे बजरंगबली।
दशरथ नंदन राम राम,
दसमुख मर्दन राम राम,
पशुपति नंदन राम राम,
पाप विमोचन राम राम,
अनंत रक्षक राम राम,
मैथिली नंदन राम राम,
मारुति वंदित राम राम।
वचन के लिए बने वनवासी,
मैया सीता से दूरी भी झेली,
सेतु बंध गई रक्त छलक गया,
दस मुख रावण के वध से,
अधर्म अंत हुआ,
धनक धनक धरती नाचे,
चमक चमक दीया जल जाए,
सीना तान के बैठे राम अयोध्या,
सिंहासन में,
मेरे राम सदा है सदा रहेंगे,
इतिहास रचाने,
राम सदा है सदा रहेंगे,
इतिहास रचाने।
बजे बजे बजरंगबली,
हरे रामा सीता रामा,
बजे बजे बजरंगबली,
रामा रामा सीता रामा,
नचे नचे बजरंगबली,
अनंत रक्षक राम राम,
मैथिली नंदन राम राम,
मारुति वंदित राम राम।
अयोध्या के राम | Ayodhya Ke Ram | Abhilipsa Panda, Vinod Yajamanya | राम नवमी स्पेशल भजन| Ram Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|