शिरडी वाले साई तेरी मेहरबानी भजन

शिरडी वाले साई तेरी मेहरबानी भजन

हो तुम से मिल के बदल गई मेरी ज़िंदगानी,
शिरडी वाले साई तेरी मेहरबानी,
संग तू है तो लगती है दुनिया सुहानी,
शिरडी वाले साई तेरी मेहरबानी,

जब से जुड़े है मेरे प्रीत के धागे,
सोये नसीब मेरे तब से ही जागे,
सारी दुनिया ही जाने है मेरी कहानी,
शिरडी वाले साई तेरी मेहरबानी,

भटके रहा था मैं इधर उधर ही,
अपना बना के तूने मेरी कदर की,
मेरी कीमत है क्या बस तू ने ही जानी,
शिरडी वाले साई तेरी मेहरबानी,

आंखो मे मेरे कभी आंसू जो आये,
पास ही पाया तुझे हम मुस्काये,
संग छूटे न तेरा मेरा शिरडी के स्वामी,
शिरडी वाले साई तेरी मेहरबानी,



Sai Baba: New Super Hit Sai Baba Song, Shirdi Wale Baba, Singer Salman Ali, Sunny Bhavsar

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post