आया जन्मदिन श्याम धणी का झूम रहा संसार Aaya Janmdin Shyam Dhani Ka

आया जन्मदिन श्याम धणी का झूम रहा संसार


आया जन्मदिन श्याम धणी का झूम रहा संसार Aaya Janmdin Shyam Dhani Ka

आया जन्मदिन श्याम धणी का,
झूम रहा संसार,
सज धज कर बैठे हैं,
मेरे सांवरिया सरकार।।

बाबा का धाम ऐसा,
सुंदर सजा है,
केसरिया बागा तन पे,
खूब जचा है,
माथे पे मोर मुकुट,
गले में हार है,
मेहंदी का रंग भी क्या,
खूब रचा है,
रंग बिरंगे हैं गुब्बारे,
द्वार पे बंदनवार,
सज धज कर बैठे हैं,
मेरे सांवरिया सरकार।।

मस्ती का रंग देखो,
सब पे चढ़ा है,
हर कोई नाचने की,
जिद पे अड़ा है,
तन मन झूम रहा,
ना कोई सुध है,
भक्तो का जोश देखो,
कितना बड़ा है,
ढोल बज रहे हैं, ताशे बज रहे हैं,
बज रहे हैं नौबत द्वार,
सज धज कर बैठे हैं,
मेरे सांवरिया सरकार।।

स्वर्णिम पलों की,
आई है बेला,
दर पे लगा है मोहित,
भक्तों का मेला,
ना कोई चिंता,
ना ही फिक्र हो,
छोड़ो जहां का सारा झमेला,
आया मौका किसने रोका,
हो जाओ तैयार,
सज धज कर बैठे हैं,
मेरे सांवरिया सरकार।।

आया जन्मदिन श्याम धणी का,
झूम रहा संसार,
सज धज कर बैठे हैं,
मेरे सांवरिया सरकार।।


Janamdin Shyam Dhani ka || Latest Khatushyam bhajan by Namrata karwa || जन्मदिन श्याम धणी का

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Aaya Janmadin Shyam Dhani Ka,
Jhoom Raha Sansar।।
Sajdhaj Kar Baithe Hain,
Mere Sanwariya Sarkar।।

Baba Ka Dhaam Aisa,
Sundar Saja Hai,
Kesariya Baga Tan Pe,
Khoob Jacha Hai,
Mathe Pe Mor Mukut,
Gale Mein Haar Hai,
Mehndi Ka Rang Bhi Kya,
Khoob Racha Hai,
Rang Birange Hain Gubbare,
Dwaar Pe Bandanwar।।
Sajdhaj Kar Baithe Hain,
Mere Sanwariya Sarkar।।

Masti Ka Rang Dekho,
Sab Pe Chadha Hai,
Har Koi Nachne Ki,
Zid Pe Ada Hai,
Tan Man Jhoom Raha,
Na Koi Sudh Hai,
Bhakton Ka Josh Dekho,
Kitna Bada Hai,
Dhol Baj Rahe Hain, Tashe Baj Rahe Hain,
Baj Rahe Hain Nopat Dwaar।।
Sajdhaj Kar Baithe Hain,
Mere Sanwariya Sarkar।।

Swarnim Palo Ki,
Aayi Hai Bela,
Dar Pe Laga Hai Mohit,
Bhakton Ka Mela,
Na Koi Chinta,
Na Hi Fikr Ho,
Chhodo Jahan Ka Sara Jhamela,
Aaya Mauka Kisne Roka,
Ho Jao Taiyaar।।
Sajdhaj Kar Baithe Hain,
Mere Sanwariya Sarkar।।

Aaya Janmadin Shyam Dhani Ka,
Jhoom Raha Sansar।।
Sajdhaj Kar Baithe Hain,
Mere Sanwariya Sarkar।। 
 
श्याम बाबा का जन्मदिन एक पवित्र और आनंदमय अवसर है, जो भक्तों के लिए अत्यंत ही पवित्र है। इस दिन भक्त खाटू श्याम धाम को सुंदर तरीके से सजाते हैं। बाबा का रूप केसरिया बागा और मोर मुकुट में अद्भुत दिखाई देता है। भक्तों के उत्साह और प्रेम का आलम ऐसा होता है कि ढोल-ताशों की धुन से पूरा वातावरण गूंज उठता है। यह भजन भगवान श्याम की महिमा और भक्तों की अपार श्रद्धा को उजागर करता है।

Song: Janamdin Shyam Dhani ka
Singer: Namrata Karwa
Lyricist: Alok Gupta " Mohit "
Music: Lovely Sharma

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

आपका स्वागत है भजनों के इस विशाल संग्रह में. आप इस ब्लॉग पर भजनों की केटेगरी को यहाँ क्लिक (भजन केटेगरी पेज) करके खोज सकते हैं. मेरे इस ब्लॉग पर आपको कई उपयोगी लेख मिलेंगे यथा आयुर्वेद, धर्म, जीवन शैली आदि। मेरे लेखों का उद्देश्य सामान्य जानकारियों को पाठकों तक सहज तरीके से पहुंचाना है। मैंने इस ब्लॉग पर कई विषयों पर गहन शोध और लेखन किया है, जिनमें भजन, धार्मिक कथा कहानी, जीवन शैली और सकारात्मक सोच के साथ वास्तु भी शामिल है....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post