आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी

आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी


आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरे रमण बिहारी...

छोटी सी कुटिया में छोटा सा परिवार है,
आना जी आना प्यारे तेरा इंतजार है।
देखो भूल ना जाना मेरे बांके बिहारी,
आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी...

जितना दिया है तूने बहुत दिया है,
तुमने तो जीवन में रंग भर दिया है।
बहुत दिया है, बहुत दिया है,
तेरा दिल से करूं शुक्राना मेरे बांके बिहारी,
आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी...

मेरे घर कुछ कमी नहीं है,
माखन मिश्री दूध दही है।
ओ कमी नहीं है, दूध दही है,
अब ना लगाना बहाना मेरे बांके बिहारी,
आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी...

ला दूंगी तोहै बांस की पोरी,
मंगवाई दूंगी लाला नूपुर की जोड़ी।
औ नूपुर की जोड़ी है, नूपुर की जोड़ी,
और मेरे अंगना में ठुमका लगाना मेरे बांके बिहारी,
आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी...


श्री बाँके बिहारी जी प्यारा भजन- आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी | 3.3.2022 | दिल्ली | ‪@bansuripoonamdidi‬

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह गीत प्रेम और स्नेह की गहराई को दर्शाता है, जहाँ प्रियतम के आने का बेसब्री से इंतजार है। छोटे से घर और परिवार में भी प्रेम की कोई कमी नहीं, बस उस विशेष व्यक्ति की मौजूदगी से सब कुछ पूरा हो जाता है। जीवन में मिले उपहारों और खुशियों के लिए दिल से आभार व्यक्त होता है, और अब केवल उस खास के आने की इच्छा है। हर छोटी-छोटी तैयारी, जैसे बांसुरी और नूपुर की जोड़ी, उस मिलन की खुशी को और बढ़ा देती है। यह सब मिलकर एक मधुर, उत्साहपूर्ण और आत्मीय वातावरण बनाते हैं, जिसमें प्रेम की मिठास और इंतजार की तड़प साफ झलकती है।

☛ Video Name: श्री बाँके बिहारी जी प्यारा भजन- आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी
☛ Singer Name: बृज रस अनुरागी पूनम दीदी (Sadhvi Purnima Ji)

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post