करम के लेख मिटे ना रै भाई भजन
करम के लेख मिटे ना रै भाई,
चाहे जितने जतन तू कर ले,
कितनी कर चतुराई,
करम के लेख मिटे ना रै भाई।
करम लिखे को रोक सके ना,
कर ले लाख़ उपाय,
वेद पुराण तू पढ़ सकता है,
भाग्य पढ़ा ना जाए,
किसके भाग्य में क्या लिखा है,
जाने बस रघुराई,
करम के लेख मिटे ना रै भाई।
जो जो लिखा है किसमत में,
फिर वो ही तो होता,
कर्म लिखे का खेल है सारा,
कोई हँसता कोई रोता,
दुनियाँ से लड़ जाएगा तू,
करे भाग्य से कौन लड़ाई,
करम के लेख मिटे ना रै भाई।
अच्छे करम करे जो बन्दे,
भाग्य बदल सकता है,
राम नाम लेने से बन्दे,
कुछ टल भी सकता है,
राई को वो पर्वत कर दे,
और पर्वत को राई,
करम के लेख मिटे ना रै भाई।
करम से अभिप्राय प्रारब्ध से है, पूर्व जन्मों के कर्मों का परिणाम। इस
जीवन में जो कुछ भला बुरा हम करते हैं वे हम सभी जानते हैं लेकिन पूर्व
जन्म के कर्मों का परिणाम हमें इस जन्म में भी भोगना पड़ता है। इन परिणामों
को, करम के लेख को कोई नहीं जान पाया है। वेद और पुराण पढ़ कर हम धार्मिक
बातों के विषय में विस्तार से ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं लेकिन प्रारब्ध के
विषय में नहीं जान सकते हैं, जिसे सामान्य भाषा में भाग्य कह दिया जाता
है।
लेकिन हम सद्कर्म करके प्रारब्ध को भी बदल सकते हैं। यदि सद्कर्म
किये जाएं और नेक राह का अनुसरण किया जाए तो अवश्य ही जीवन सुखों से भरपूर
होगा -सत श्री साहेब।
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Lyrics
Karam Ke Leikh Mite Na Re Bhai,
Chahe Jitne Jatan Tu Kar Le,
Kitni Kar Chaturai,
Karam Ke Leikh Mite Na Re Bhai.
Karam Likhe Ko Rok Sake Na,
Kar Le Laakh Upay,
Ved Puraan Tu Padh Sakta Hai,
Bhagya Padha Na Jaaye,
Kiske Bhagya Mein Kya Likha Hai,
Jaane Bas Raghurai,
Karam Ke Leikh Mite Na Re Bhai.
Jo Jo Likha Hai Kismat Mein,
Phir Vo Hi To Hota,
Karm Likhe Ka Khel Hai Saara,
Koi Hansta Koi Rota,
Duniya Se Lad Jaayega Tu,
Kare Bhagya Se Kaun Ladai,
Karam Ke Leikh Mite Na Re Bhai.
Acche Karam Kare Jo Bande,
Bhagya Badal Sakta Hai,
Ram Naam Lene Se Bande,
Kuchh Tal Bhi Sakta Hai,
Rai Ko Vo Parvat Kar De,
Aur Parvat Ko Rai,
Karam Ke Leikh Mite Na Re Bhai.
Song Bhajan - Mera Mera Mat Kar Pagle
Singer - Pramod Kumar
Lyrics - Pramod Kumar
Music - Manoj Aaryan
Video - Deepak Balyan
Label - Mor Music Company ( 9871070123 )
Audio Studio - Mor Music Audio Recording Studio
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|