जप ले मनवा बावरे बालाजी का नाम भजन

जप ले मनवा बावरे बालाजी का नाम भजन

जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम।

पवन तनय संकट हरण,
मंगल मूरत रूप,
राम लखन सीता सहित,
हृदय बसहु सुर भूप।

जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम,
इस नाम के सुमिरन से ही,
इस नाम के सुमिरन से ही,
खुश हो जाते श्री राम,
जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम।

यूं तो राम नाम को कितने,
ही भक्तों ने ध्याया है,
लेकिन राम का प्यारा केवल,
हनुमान कहलाया है,
सारे भक्तों में इनको,
सारे भक्तों में इनको,
है मिला अलग सम्मान,
जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम।

श्री राम की आज्ञा को कभी,
हनुमत टाल ना पाएंगे,
तेरे जीवन में संजीवन,
हनुमान ही लाएंगे,
तू राम को राजी रख ले,
तू राम को राजी रख ले,
फिर राजी है हनुमान,
जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम।

राम नाम से दुनिया चलती,
इस पर हमें यकीन है,
पर यह भी तो सच है भगवान,
भक्तों के अधीन है,
सोनू ये भक्त निराला,
सोनू ये भक्त निराला,
तू कर इसका गुणगान,
जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम।

जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम,
इस नाम के सुमिरन से ही,
इस नाम के सुमिरन से ही,
खुश हो जाते श्री राम,
जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम।



Balaji Ka Naam | Hanuman Janm Utsav Bhajan | Bulbul Agarwal Balaji Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post