एक बार हमसे सांवरे नज़रे मिलाइये

एक बार हमसे सांवरे नज़रे मिलाइये

एक बार हमसे सांवरे, नज़रे मिलाइये,
नज़रे मिलके श्याम, ज़रा मुस्कुराइये।

नज़रे हमारी, आपकी चौखट पे है अड़ी,
फिर भी निहारे राह, बिचारी खड़ी खड़ी,
नज़रों पर कर रहम, इन्हें अब ना सताइये।
एक बार हमसे सांवरे, नज़रे मिलाइये।।

दिल को तो हमने, आपके चरणों में रख दिया,
दुनिया हमारी आप हैं, इतना समझ लिया,
अब आप अपने हाथ से, इसको सजाइये।
एक बार हमसे सांवरे, नज़रे मिलाइये।।

ये जानकर भी आप, यहीं आस पास हैं,
फिर भी समझ ना आवे, ये दिल क्यों उदास है,
जज़्बात दिल के जान के, ज़रा पास आइये।
एक बार हमसे सांवरे, नज़रे मिलाइये।।

प्रह्लाद-सा बनूं प्रभु, हनुमत-सी शक्ति हो,
गाऊं भजन मैं झूम के, मीरा-सी मस्ती हो,
‘नन्दू’ गले से अपने, मुझको लगाइये।
**एक बार हमसे सांवरे, नज़रे मिलाइये,
नज़रे मिलके श्याम, ज़रा मुस्कुराइये।।


Ek Baar Hamse Saawre - Maanya Arora

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Vocals: Maanya Arora
Music - Ramesh Mishra
Lyrics - Shri Nand Kishore Sharma (Nanduji)
Video - Sanjib Dhar 
Editing - Deepak Creations

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post