सारे जग में हुकुम चले मेरी मईया रानी का भजन

सारे जग में हुकुम चले मेरी मईया रानी का भजन

सारे, जग में, हुकुम चले,
मेरी मईया, रानी का ॥
जग, सारा दीवाना है,
मेरी महाँ, रानी का ॥

नीम के, डाली, डाली पे,
नीम के, पत्ते, पत्ते पे ।
राज मेरी, माँ का, चलता है,
गांव के, हर एक, रस्ते पे ॥
चारो तरफ, डंका बजता,
मेरी वैष्णो, रानी का ॥
जग, सारा दीवाना है,
मेरी महाँ, रानी का ॥
सारे, जग में, हुकुम...

कोई माँ, अम्बे कहता है,
कोई, जगदम्बे, कहता है ।
कोई माँ, काली कहता है,
कोई माँ, दुर्गा कहता है ॥
बड़ा निराला, नाम है मेरी,
जग, कल्याणी का ॥
जग, सारा दीवाना है,
मेरी महाँ, रानी का ॥
सारे, जग में, हुकुम...

भक्त को, कष्टों में मेरी,
माँ देख ना, पाती है ।
कोई भी, संकट आए माँ,
मेरी देख ना, पाती है ॥
दुष्टों का, संहार माँ करती,
रूप, धार के, काली का ॥
जग, सारा दीवाना है,
मेरी महाँ, रानी का ॥
सारे, जग में, हुकुम...
जय माता की 



सारे जग मे हुकुम चले मेरी माता रानी का #matabhajan #bhaktivibes #navaratrispecial

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song : - सारे जग में हुकुम चले
Singer :- Sikha Rana
Lyrics :- Lalit Pandey
Music :- Ashish Ahuja
Produced By :- Double Ess Media
Label. :- Amba Bhaktimata bhajan 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post