मुख से राधे राधे बोल तेरा क्या लगेगा मोल भजन

मुख से राधे राधे बोल तेरा क्या लगेगा मोल भजन

मुख से राधे राधे बोल,
तेरा क्या लगेगा मोल,
क्या लगेगा मोल,
तेरा क्या लगेगा मोल।।

क्यों करता है तेरी मेरी,
बांधे पाप की ढेरी,
बंदे बांधे पाप की ढेरी,
अब भी सोच समझ ले भैया,
बंद आंखों को खोल,
मन तू राधे राधे बोल,
तेरा क्या लगेगा मोल।।

करता रोज कमाई भर भर,
भरता झूठ की बेड़ी रे,
भरता झूठ की बेड़ी,
जिनके लिए तूने करी कमाई,
वो बोलेंगे बोल रे,
मन तू राधे राधे बोल,
तेरा क्या लगेगा मोल।।

कहता रणजीत सुन ले भाई,
कर ले अगले जन्म की कमाई,
कर ले अगले जन्म की कमाई,
साथ नहीं जाएगा कोई,
सुन ले कान को खोल,
मन तू राधे राधे बोल,
तेरा क्या लगेगा मोल।।

मुख से राधे राधे बोल,
तेरा क्या लगेगा मोल,
क्या लगेगा मोल,
तेरा क्या लगेगा मोल।।



राधे राधे बोल तेरा क्या लगेगा मोल / Radhe Radhe Bol Tera Kya Lagega Mol.

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
 
स्वर: रणजीत सिंह पाली। 
म्यूजिक: रणजी म्यूजिक प्रोडक्शन अजमेर। 
वीडियो: कृष्णा शक्ति म्यूजिक वीडियोस पाली।
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post