केशरिया तीर्थ में प्रभु ऋषभ देव का धाम भजन

केशरिया तीर्थ में प्रभु ऋषभ देव का धाम भजन

केशरिया तीर्थ में प्रभु,
ऋषभदेव का धाम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।

है कालिया बाबा का,
पर्चा बड़ा भारी,
देखो पूज रही जिनको,
ये दुनिया सारी,
भक्तों की भीड़ लगे,
चाहे सुबह हो या शाम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।

है धन्य ये धरती जहां,
ऋषभदेव का वास,
ये तीर्थ है बड़ा प्यारा,
हम भक्तों का है खास,
जिस द्वार पे बनते हैं,
भक्तों के बिगड़े काम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।

भील गरासिया भी प्रभु की,
पूजा है करते,
श्री कालिया बाबा के नाम से,
जयकार है करते,
भक्ति करके दिलबर,
चरणों में करते प्रणाम,
भक्ति करके नरसा,
चरणों में करते प्रणाम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।

केशरिया तीर्थ में प्रभु,
ऋषभदेव का धाम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।



केसरीया तीर्थ मे | Kesariya Teerth Me | Narsa Dil Se | Latest Bhajan 2026 | Jai Keshariya

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post