झूला झूले मदन गोपाल Jhula Jhule Madan Gopal Bhajan
झूला झूले मदन गोपाल,
सखी है आई आज खुशी की घड़ी है,
आई रात निराली बड़ी है,
फूलों की हो रही बरसात ओ बरसात,
उड़ रयो रंग गुलाल।
सखी री कोई नज़र ना कर दैयो,
के झूला झूले नंद गोपाल,
सखी री कोई नज़र ना कर दैयो,
झूला झूले मदन गोपाल।
छोटो सो लल्ला सब देखन आई,
मैया यशोदा को देवे बधाई,
मैया डरे काला टिक्का करे,
देखो गोल मटोल से गाल,
सखी री कोई नज़र ना कर दैयो,
झूला झूले मदन गोपाल।
मोटे मोटे देखो री नैन मस्ताने,
मस्ती में आज सब हो रहे दीवाने,
मक्खन लाओ और मिश्री मिलाओ,
मेरे खायेगा नटखट लाल,
सखी री कोई नज़र ना कर दैयो,
झूला झूले नंद गोपाल।
ऊपर जो लटकी फोड़ो भैया मटकी,
फोड़ेगा कौन सांस सबकी है अटकी,
मारो ना झटकी भैया,
मारो ना झटकी,
सखी री कोई नज़र ना कर दैयो,
के झूला झूले मदन गोपाल।
Jhula Jhule Madan Gopal (Official Video) Nandani Singh | Krishna Janmashtami Special Mr. Boota
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Jhula Jhule Madan Gopal (Official Video) Nandani Singh | Krishna Janmashtami Special | Mr. Boota
Singer/Feat. - Nandani Singh
Music & Lyrics - MR Boota
Flute - Anurag Rastogi
Compose & Mix _ Mr Boota
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
|
Author - Saroj Jangir
दैनिक रोचक विषयों पर में 20 वर्षों के अनुभव के साथ, मैं एक विशेषज्ञ के रूप में रोचक जानकारियों और टिप्स साझा करती हूँ, मेरे इस ब्लॉग पर। मेरे लेखों का उद्देश्य सामान्य जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाना है। मैंने अपने करियर में कई विषयों पर गहन शोध और लेखन किया है, जिनमें जीवन शैली और सकारात्मक सोच के साथ वास्तु भी शामिल है....अधिक पढ़ें।
|