ऐसी घड़ी में साईं जी आ जाओ यहां

ऐसी घड़ी में साईं जी आ जाओ यहां

जख्म दिलों के आज किसी को दीखते नहीं,
दुआओं में भी प्राण किसी के बचते नहीं।
हुनी पे अगर आज जो आए और जबा,
ऐसी घड़ी में साईं जी आ जाओ यहां।।

थाल सजी है पूजा की पर भक्ति नहीं,
सच कहने की आज किसी में शक्ति नहीं।
चारों ओर है झूठ का धुआं-धुआं,
ऐसी घड़ी में बाबा जी आ जाओ यहां।।

बेजुबान हूँ, कलम से ही कह पाऊंगा मैं,
इन भक्तों के पीछे नहीं रह पाऊंगा मैं।
दोस्त बन के जो दे रहे मुझे दगा,
ऐसी घड़ी में साईं जी आ जाओ यहां।।

गुनहगार को आज सजा मिलती नहीं,
रहमत की रौनक किसी चेहरे पर दिखती नहीं।
इंसान तेरी इंसानियत भी हुई जुदा,
ऐसी घड़ी में साईं जी आ जाओ यहां।।


साईं जी आ जाओ Sai Ji Aa Jaao I Sai Bhajan I GOVIND BATHRI I Full Audio song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Sai Bhajan: Sai Ji Aa Jaao 
Singer: Govind Bathri 
Music Director: Govind Bathri 
Lyricist: Govind Bathri 
Album: Sai Ji Aa Jaao
 
आज के समय में जब हृदय के घाव गहरे हैं और दुखों का बोझ मनुष्य को तोड़ रहा है, तब साईं की शरण एकमात्र आशा की किरण बनकर उभरती है। यह भाव उस गहरी पुकार को दर्शाता है, जो भक्त अपने प्रभु से करता है, जब वह संसार की क्रूरता और असत्य के बीच खुद को असहाय पाता है। साईं की कृपा वह शक्ति है, जो न केवल व्यक्तिगत पीड़ा को कम करती है, बल्कि भक्त को यह विश्वास दिलाती है कि हर अंधेरी घड़ी में एक दैवीय शक्ति उसका साथ दे रही है। जब दुआएँ भी बेकार लगने लगती हैं और सत्य बोलने का साहस कमजोर पड़ता है, तब साईं का नाम और उनकी उपस्थिति ही भक्त को संबल प्रदान करती है। उनकी करुणा और प्रेम का आलम ऐसा है कि वह हर उस आत्मा को सहारा देता है, जो सच्चाई और प्रेम के मार्ग पर चलना चाहती है।
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post