आओ नि सखियों मिल मंगल गावे

आओ नि सखियों मिल मंगल गावे

आओ नि सखियों, मिल मंगल गावें, 
यशोदा जयो लाल नि।
आओ नि सखियों, मिल खुशियाँ मनावें, 
नंद के घर आयो लाल नि।।

सुंदर रूप सलोना याको, 
चंदा भी शरमाए रे,
मुख मंडल पर तेज है ऐसा, 
सूरज फीका लागे रे।
आओ नि सखियों, मिल मंगल गावें, 
यशोदा जयो लाल नि।।

नव मंडल पर उत्सव छायो, 
बदरा रिमझिम गाए रे,
मलय अनिल भी मंद चलत है, 
धरती को सरसाए रे।
आओ नि सखियों, मिल मंगल गावें, 
यशोदा जयो लाल नि।।

भाल विशाल, गुलाल अधर है, 
शोभा वरणी न जाए रे,
कमल नैन में जादू ऐसा, 
बरबस खिंचे जाए रे।
आओ नि सखियों, मिल मंगल गावें, 
यशोदा जयो लाल नि।।

छम छम नाचें मस्त मयूरा, 
कोकिल राग सुनाए रे,
झूम रहें वन, उपवन सारे, 
सुर, नर, मुनि हर्षाए रे।
आओ नि सखियों, मिल मंगल गावें, 
यशोदा जयो लाल नि।।


Aao Re Shakhiyon - Nirmal Sharma | Krishna Bhajan | Sanskar Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Song : Aao Re Shakhiyon
Singer : Nirmal Sharma
Label : Sanskar Bhajan

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post