मौला साईं मेरे अल्लाह साईं मेरे साईं भजन

मौला साईं मेरे अल्लाह साईं मेरे साईं भजन

मौला साईं मेरे, अल्लाह साईं मेरे,
जागो रे जागो रे साईं जागो रे,
ऐसे क्यों सो रहा है,
जरा देख उठा के नजर, सारा शिरडी नगर रो रहा है,
ऐसे क्यों सो रहा है।।

हर आंख से आंसू बरस रहे, चेहरों पे उदासी छाई है,
अब जागो समाधि से साईं, क्यों इतनी देर लगाई है,
मत और रुला, दिल न तड़पा, जागो रे जागो रे,
ऐसे क्यों सो रहा है।।

पानी से दिए जगाने वाले, आशा के दीप बुझाना ना,
साईं नाथ है, नाथ अनाथों के, हम सबको अनाथ बनाना ना,
हे रहम खुदा साईं, कर वे खुदा, जागो रे जागो रे साईं,
ऐसे क्यों सो रहा है।।

मौला हमसे मुखड़ा मोड़ो ना, तुम बच्चों का दिल तोड़ो ना,
पल पल खुशियां देने वाले, मझधार में हमको छोड़ो ना,
साईं सुन लो दुआ, अब करके दया,
जागो रे जागो रे साईं जागो रे,
ऐसे क्यों सो रहा है।।

जागो हे शंकर अवतारी, मेरे दीन दयाला उपकारी,
साईं नाथ मसीहा गरीबों के, तुझे देख पुकारे नर नारी,
दिल डोल रहे, साईं बोल रहे, जागो रे जागो रे साईं,
ऐसे क्यों सो रहा है।।



New Sai Bhajan || Moula Sai Allah Sai || Snehalata || Sai Bhakti #ShirdiDham #AmbeyBhakti

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post