राम नाम जो गाएगा बैठा मौज उड़ाएगा भजन

राम नाम जो गाएगा बैठा मौज उड़ाएगा

राम नाम जो गाएगा,
बैठा मौज उड़ाएगा,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गाएगा,
बैठा मौज उड़ाएगा।।

हनुमान ने राम नाम गाया,
सात समंदर पार वो कर पाया,
सीता मां की खोज-ख़बर लाया,
राम नाम से लंका जला आया,
भजते हैं राम, जपते हैं राम,
भजते हैं राम, जपते हैं राम,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गाएगा,
बैठा मौज उड़ाएगा।।

मां शबरी ने राम के गुण गाए,
नंगे पैरों राम दौड़े आए,
‘मां’ कहकर हृदय से लगाए,
गुरुदेव के वचन सिद्ध पाए,
भजते हैं राम, जपते हैं राम,
भजते हैं राम, जपते हैं राम,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गाएगा,
बैठा मौज उड़ाएगा।।

जिसने भी श्रीराम नाम गाया,
राम प्रभु को साथ में है पाया,
‘दीपक’ जब भी दर तेरे आया,
बिन बोले सब कुछ तुमसे पाया,
भजते हैं राम, जपते हैं राम,
भजते हैं राम, जपते हैं राम,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गाएगा,
बैठा मौज उड़ाएगा।।

राम नाम जो गाएगा,
बैठा मौज उड़ाएगा,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गाएगा,
बैठा मौज उड़ाएगा।।


Ram Naam Tu Gaaye Ja | Hanuman Bhakti Song | राम नाम जो गायेगा वो बैठा मौज उड़ाएगा | Deepak Kaushik

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
राम नाम की वो मिठास ऐसी है कि एक बार जप लिया तो दिल हल्का हो जाता है, जैसे कोई बोझ उतर गया हो। बैठे-बैठे मौज उड़ती है, क्योंकि वो नाम खुद में शक्ति रखता है – बिगड़े काम बन जाते हैं, राह में आने वाली हर मुश्किल खुद-ब-खुद हट जाती है। हनुमान जी ने बस एक नाम का सहारा लिया और सात समंदर पार कर गए, लंका जला दी, सीता माँ की खबर लाए। शबरी माँ ने नंगे पैरों पुकारा, राम खुद दौड़े आए, ‘माँ’ कहकर गले लगाया। ये नाम इतना करीब लाता है कि प्रभु बिन बुलाए चले आते हैं, जैसे कोई अपना सबसे करीबी हो।

जिसने भी इस नाम को गाया, उसे राम का साथ मिला, बिन माँगे सब कुछ मिल गया। जैसे दीपक जब भी दर पर आया, बिना बोले ही सब पा लिया। राम नाम जपने से मन की हर उलझन सुलझ जाती है, हर दुख हँसकर चला जाता है। भजते रहो, जपते रहो, क्योंकि ये नाम सिर्फ शब्द नहीं, वो प्रभु का रूप है जो हर पल साथ चलता है। ये विश्वास दिल को इतना मजबूत बनाता है कि जीवन की हर चुनौती छोटी लगने लगती है। बस नाम लेते रहो, मौज खुद आएगी, और हर काम बन जाएगा।

Song: Ram Naam Tu Gaaye Ja
Singer: Deepak Kaushik
Lyricist: Deepak Kaushik
Music: Tansen Music (Vicky Sharma)
Video: Sumit Sanwariya
Category: Hindi Devotional (Hanuman Bhajan)
Producers: Ramit Mathur

यह भजन भी देखिये
सुदर्शन चक्र चलाया उंगली पे कृष्ण भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे भजन
सारे जगत में घूम लिया मेरे श्याम सा दिलदार नहीं
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post