बाबा तेरे दर पे मुझे सेवादारी मिल जाए

बाबा तेरे दर पे मुझे सेवादारी मिल जाए

बाबा तेरे दर पे मुझे,
सेवादारी मिल जाए,
और कुछ न मांगूं मैं,
यूं ही उम्र गुजर जाए।
बाबा तेरे दर पे मुझे,
सेवादारी मिल जाए।।

मैं दर का भिखारी हूं,
तू देने वाला है,
तू लाख करोड़ न दे,
थोड़े में गुजारा है,
पैसे का मैं क्या करना,
जब तू ही मिल जाए,
बाबा तेरे दर पे मुझे,
सेवादारी मिल जाए।।

तू कष्ट मिटाता है,
जो तेरे गुण गाता है,
बेनामों को बाबा,
तू ही नाम दिलाता है,
तुझे देखूं मैं जी भर के,
ऐसी नौकरी मिल जाए,
बाबा तेरे दर पे मुझे,
सेवादारी मिल जाए।।

तूने लाखों करोड़ों की,
बिगड़ी बनाई है,
सोई हुई तकदीरें,
तूने ही जगाई है,
आकाश भी दर आया,
जो अगर वो भी तर जाए,
बाबा तेरे दर पे मुझे,
सेवादारी मिल जाए।।

बाबा तेरे दर पे मुझे,
सेवादारी मिल जाए,
और कुछ न मांगूं मैं,
यूं ही उम्र गुजर जाए।
बाबा तेरे दर पे मुझे,
सेवादारी मिल जाए।।


सेवादारी मिल जाए | Akash Arora Latest Khatu Shyam Bhajan | Sewadari Mil Jaye

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

➟ Song :- Sewadari Mil Jaye
➟ Singer :- Akash Arora 
➟ Lyrics :- Akash Arora
➟ Music :- Mani kant ( 8010277890 ) 
➟ Video :- K2s FIlms (93102 30299)
➟ Edited By Ankit Chaurasia

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post