तेरी राधा पुकारे आ जाओ घनश्याम

तेरी राधा पुकारे आ जाओ घनश्याम

श्याम पिया की, मैं हूँ दीवानी, 
दिल में बसे मेरे श्याम।
तेरी राधा पुकारे, 
आ जाओ घनश्याम, ओ श्याम,
तेरी राधा पुकारे, आ जाओ घनश्याम।।

बंसी की तान अब, कहीं न सुनाए, 
पीड़ा यह सह न पाऊं,
तेरे बिना मोहे, कौन सताए, 
पनघट पे जब जाऊं,
पनघट पे जब मैं जाऊं...
तेरे नाम की जोगन बनके, 
मैं तो हुई बदनाम।
तेरी राधा पुकारे, 
आ जाओ घनश्याम, ओ श्याम,
तेरी राधा पुकारे, आ जाओ घनश्याम।।

श्याम है तन में, श्याम है मन में, 
श्याम बसे धड़कन में,
श्याम बिना यह जग है सूना, 
दुःख ही दुःख जीवन में,
दुःख ही दुःख जीवन में...
मैं तो हूँ तेरी प्रेम पुजारिन, 
तू मेरा भगवान।
तेरी राधा पुकारे, आ जाओ घनश्याम,
ओ श्याम मेरे, आ जाओ घनश्याम।।


दिल को छुने वाला कृष्ण भजन || Aa Jao Ghanshyam || New Krishna Bhajan 2018 || Arya Nandani

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Album :- Aa Jao Ghanshyam
Song :- Aa Jao Ghanshyam
Singer :- Arya Nandini
Lyrics :- R R Pankaj
Music Director :- Max Studio

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post