जीवन में जो चाहो सुख पाना हरि नाम कभी ना बिसराना
जीवन में जो चाहो सुख पाना हरि नाम कभी ना बिसराना
जीवन में जो चाहो सुख पाना,
हरि नाम कभी न बिसराना,
दिव्य ज्योति मन में जलाना,
हरि नाम कभी न बिसराना।।
जलाई विधाता ने जीवन की ज्योति,
ये नरतन समझ लेना अनमोल मोती,
जो नेकी-बदी तू यहाँ पर कमाता,
वहाँ उसकी पल-पल है निगरानी होती,
वहाँ उसकी पल-पल है निगरानी होती,
लेखा-जोखा होगा चुकाना,
हरि नाम कभी न बिसराना।।
बनी आज है, कल बनी न रहेगी,
छनी आज है, कल छनी न रहेगी,
सदा रात में चाँदनी न रहेगी,
ये दौलत की चादर तनी न रहेगी,
ये दौलत की चादर तनी न रहेगी,
खाली हाथ होगा तुम्हें जाना,
हरि नाम कभी न बिसराना।।
जीवन में जो चाहो सुख पाना,
हरि नाम कभी न बिसराना,
दिव्य ज्योति मन में जलाना,
हरि कथा कभी न बिसराना।।
हरि नाम कभी न बिसराना,
दिव्य ज्योति मन में जलाना,
हरि नाम कभी न बिसराना।।
जलाई विधाता ने जीवन की ज्योति,
ये नरतन समझ लेना अनमोल मोती,
जो नेकी-बदी तू यहाँ पर कमाता,
वहाँ उसकी पल-पल है निगरानी होती,
वहाँ उसकी पल-पल है निगरानी होती,
लेखा-जोखा होगा चुकाना,
हरि नाम कभी न बिसराना।।
बनी आज है, कल बनी न रहेगी,
छनी आज है, कल छनी न रहेगी,
सदा रात में चाँदनी न रहेगी,
ये दौलत की चादर तनी न रहेगी,
ये दौलत की चादर तनी न रहेगी,
खाली हाथ होगा तुम्हें जाना,
हरि नाम कभी न बिसराना।।
जीवन में जो चाहो सुख पाना,
हरि नाम कभी न बिसराना,
दिव्य ज्योति मन में जलाना,
हरि कथा कभी न बिसराना।।
जीवन में जो चाहो सुख पाना - Pujya Shri #avdhesh Ji Maharaj #bhajan2022
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यह भजन भी देखिये
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |
