बिरामी नगरी में देखो स्वर्णिम अवसर भजन

बिरामी नगरी में देखो स्वर्णिम अवसर भजन

बिरामी नगरी में देखो,
स्वर्णिम अवसर आया,
स्वर्ण जयंती आई भक्तों,
मन सबका हर्षाया।।

कुलदेवी माँ भुवाल,
तेरी महिमा अपरंपार है,
छाजेड़ कुल पे माँ तूने,
किया बड़ा उपकार है,
आई स्वर्ण जयंती आई,
बधाई हो बधाई,
घर घर में खुशियां छाई,
बधाई हो बधाई।।

खेड़ नगर महारानी,
जिनका नाम था भुवाल,
धरती से माँ प्रकट हुई,
सब कहने लगे भुवाल,
पुरोहित जी को दर्शन देकर,
किया बड़ा कमाल,
बिरामी नगरी में माँ का मंदिर,
बन गया विशाल,
आई स्वर्ण जयंती आई,
बधाई हो बधाई,
घर घर में खुशियां छाई,
बधाई हो बधाई।।

संवत दो हजार बत्तीस,
चैत्र शुक्ल की नवमी,
हुई प्रतिष्ठा कुलदेवी की,
धाम बना बिरामी देवी,
देवता संग विराजे,
प्रसन्न हुई महामाई,
छाजेड़ कुल के भक्तों ने,
माँ की ज्योत जगाई,
आई स्वर्ण जयंती आई,
बधाई हो बधाई,
घर घर में खुशियां छाई,
बधाई हो बधाई।।

स्वर्ण जयंती के आए,
देखो सुनहरे पल,
आओ चले बिरामी धाम,
पल ना जाए निकल,
अखिल भारतीय,
छाजेड़ परिवार का,
ये मंडल ऐसे खिल रहा है,
दिलबर जैसे फूल कमल,
आई स्वर्ण जयंती आई,
बधाई हो बधाई,
घर घर में खुशियां छाई,
बधाई हो बधाई।।



छाजेड़ कुलदेवी श्री भुवाल माता जी के स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष में यूट्यूब पर पहली बार भजन

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
 
भजन की‌ परिकल्पना
ललित आर छाजेड बालोतरा 
(L K Chhajer)
भजन के लाभार्थी किशोरचंदजी चंपालालजी छाजेड़ सोरापुर (अखिल भारतीय छाजेड़ परिवार मंडल बिरामी अध्यक्ष)
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post