कान्हा तेरी कबसे बाट निहारूं कृष्णा भजन

कान्हा तेरी कबसे बाट निहारूं भजन

कान्हा तेरी कबसे, बाट निहारूँ,
बाट निहारू तुझे, पल पल पुकारूँ।

बांध ली कान्हा तोसे, प्रीत की डोरी,
सुलझे ना मोसे अब, उलझन मोरी,
हर दम याद सताती है, अखियां जल बरसाती है,
कान्हा तेरी कबसे, बाट निहारूँ,
बाट निहारू तुझे, पल पल पुकारूँ।

होके तेरी सुख, चैन गवाया,
इसके सिवा मैंने, कुछ नहीं पाया,
मोहे बस तू मिल जाए रे,
चाहे सब कुछ छीन जाए रे,
कान्हा तेरी कबसे, बाट निहारूँ,
बाट निहारू तुझे, पल पल पुकारूँ

दिल में बिठाना चाहे, चरणी लगाना,
अपने करीब पर, दे दो ठिकाना,
ना तोसे दूर है जाना रे,
समझ ले इतना कान्हा रे,
कान्हा तेरी कबसे, बाट निहारूँ,
बाट निहारू तुझे, पल पल पुकारूँ।

कान्हां तेरी कबसे, बाट निहारूँ,
बाट निहारू तुझे, पल पल पुकारूँ।


Devi Neha Saraswat - Kanha Teri Kabse Baat Niharun | Radha Krishna Bhajan | Latest Krishna Song 2023
कान्हा की बाट जोहते रहो पल-पल, प्रीत की डोरी बाँध ली तो सुलझे न उलझन। हर दम याद सताए, अखियाँ जल बरसाए। सुख-चैन गवाया तेरे लिए, बस तू मिले तो सब छूट जाए। दिल में चरणी लगाओ, करीब ठिकाना दो। दूर जाना न हो, समझ लो इतना कान्हा। साधक की पुकार सुनकर इश्वर का आशर्वाद बरसता है।

जैसे कोई प्रेमी राह देखे बरसों, वैसे मन तड़पे कान्हा को। निहारते रहो बाट, पुकारते रहो नाम। प्रेम में डूब जाओ, चैन मिलेगा हर पल। दिल कहे बस तू ही तू, कुछ और न चाहिए। आँखें नम हो जाएँ तो करीब आ जाते हैं। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कान्हा जी की।
► Song: Kanha Teri Kabse Baat Niharun ( कान्हा तेरी कबसे बाट निहारूं  )
► Singer: Devi Neha Saraswat 
► Lyrics: Jitendra Raghuvanshi
► Music: Lovely Sharma
► Music Label: Pristine Dawn
 
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post