गणपति गजानंदा रिद्धि सिद्धि प्रदाता है भजन

गणपति गजानंदा रिद्धि सिद्धि प्रदाता है भजन

गणपति गजानंदा,
रिद्धि-सिद्धि प्रदाता है,
कलयुग में देवा तुम्हीं,
बल-बुद्धि के दाता है,
गणपति गजानंदा।।

गौरा मां के लाल तुम्हीं,
शिव जी के प्यारे हो,
नंदी, भृंगी, शिवगण के,
राज दुलारे हो,
हर कोई देवा तुम्हें,
हाँ, हर कोई देवा तुम्हें,
सांचे मन से मनाता है,
गणपति गजानंदा,
रिद्धि-सिद्धि प्रदाता है,
गणपति गजानंदा।।

देवों ने वरदान दिया,
प्रथम हो पूजा तेरी,
रहूं तेरे चरणों में,
देवा, ये इच्छा मेरी,
गजरूप तेरा देवा,
हाँ, गजरूप तेरा देवा,
भक्तों को सुहाता है,
गणपति गजानंदा,
रिद्धि-सिद्धि प्रदाता है,
गणपति गजानंदा।।

मोदक चढ़ाऊं तुम्हें,
सिंदूर अर्पण करूं,
भक्ति में तेरी देवा,
तन-मन अपना रंगूं,
भरते हो झोली उसकी,
भरते हो झोली उसकी,
तेरे दर पे जो आया है,
गणपति गजानंदा,
रिद्धि-सिद्धि प्रदाता है,
गणपति गजानंदा।।

गणपति गजानंदा,
रिद्धि-सिद्धि प्रदाता है,
कलयुग में देवा तुम्हीं,
बल-बुद्धि के दाता है,
गणपति गजानंदा।।


बुधवार सुबह का श्री गणेश जी का प्यारा भजन :गणपति गजानंदा रिद्धि सिद्धि प्रदाता है:Ganpati Gajananda

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post