राम सृष्टा भी है और सृष्टि भी है

राम सृष्टा भी है और सृष्टि भी है


राम सृष्टा भी है और सृष्टि भी है
राम दृष्टा भी है और दृष्टि भी है।

राम एकांत है राम महफ़िल भी है
राम रस्ता भी है राम मंज़िल भी है।

राम जीवन भी है राम मुक्ति भी है
राम है खोज भी राम युक्ति भी है।

राम मनहर भी है और मनस्वी भी है
राम राजा भी है और तपस्वी भी है।

राम आराध्य है राम आराधना
राम है साध्य भी राम ही साधना।

राम मानस भी है राम गीता भी है
राम है राम भी राम सीता भी है।

राम है धारणा राम ही धर्म भी
राम कारण भी है राम ही कर्म भी।

राम महलों में राम जंगल में है
राम है शोक में राम मंगल में है।

राम हर युग में है राम हर पल में है
राम है आज में राम ही कल में है।

राम गृहस्थ है राम है संत भी
राम आरंभ भी राम ही अंत भी।

राम सृष्टा भी है और सृष्टि भी है
राम दृष्टा भी है और दृष्टि भी है।


Ram Raja Bhi Hain Aur Tapasvi Bhi Hain | Dr Kumar Vishwas | Full HD Video

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post