शिव शंकर भोला भाला संसार के लिए भजन

शिव शंकर भोला भाला संसार के लिए भजन

शिव शंकर भोला भाला,
संसार के लिए।
कहलाया नीलकंठ वो,
विषपान के लिए।।

भोले की महिमा भाई,
वेदों ने खूब सुनाई।
कैलाशपति शम्भू है,
हम भक्तों के सहाई।।
दुष्टों का संहार किया,
भक्त उद्धार के लिए।
शिव शंकर भोला भाला,
संसार के लिए।।

भस्मासुर अत्याचारी,
बुरी नज़र गौरा पर डारी।
बना मोहिनी रूप हरि ने,
भस्म किया वो दुराचारी।।
सिर पर धर हाथ नचाया,
मरा वरदान के लिए।
शिव शंकर भोला भाला,
संसार के लिए।।

कांवड़ की जब तैयारी,
भक्तों में खुशी अपारी।
सब लाण लगे जल भरने,
जयकारों की गूंज है भारी।।
“सुरेन्द्र” भजन ये गाता,
शिव सत्कार के लिए।
शिव शंकर भोला भाला,
संसार के लिए।।



भोले भजन || शिव तो भोला भाला है बाबा डमरू वाला है || shiv to bhola bhala hai baba damru wala hai

ऐसे ही अन्य हरियाणवी सोंग्स के Hariyanavi Folk Songs लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post