जय माता दी बोल मनवा भजन

जय माता दी बोल मनवा भजन

जय माता दी बोल मनवा, जय माता दी बोल,
ना हो डावाँडोल मनवा, जय माता दी बोल।
जय माता दी बोलेगा तो दुख सारे मिट जाएंगे,
दुनिया भर के सुख सारे हिस्से में तेरे आएंगे।
माँ का नाम सिमरने वाले कभी नहीं पछताएंगे,
जय हो।
जय माता दी बोल मनवा, जय माता दी बोल।।

जय माता दी महामंत्र है, जो भी इसको ध्याता है,
जाप करे है जो भी इसका, भाग्यवान कहलाता है।
मैया मेहरों वाली से वो,
मैया मेहरों वाली से वो, जो चाहे सो पाता है,
जय हो।
जय माता दी बोल मनवा, जय माता दी बोल।।

सच्चे मन से एक बार जो जय माता दी बोलेगा,
बंद नसीबों का वो अपने, खुद ही ताला खोलेगा।
कैसे भी हालात हों चाहे,
कैसे भी हालात हों चाहे, कभी नहीं वो डोलेगा,
जय हो।
जय माता दी बोल मनवा, जय माता दी बोल।।

माँ की महिमा का जयकारा, असुरों का संहार करे,
भक्ति का विश्वास जगाए, टूटे मन में आस भरे।
भव के सागर को साहिल वो,
भव के सागर को साहिल वो, हँसते-हँसते पार करे,
जय हो।
जय माता दी बोल मनवा, जय माता दी बोल,
ना हो डावाँडोल मनवा, जय माता दी बोल।।



Jai Mata Di Bol Manva | Nidhi Sahil | Mata Rani Ke Bhajan | Pradeep Sahil | Vaishno Mata Song

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Singer : Nidhi Sahil.
Lyrics by Pradeep Sahil.
Music by Lovely Sharma.
Video by AP films
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post