सदाशिव मीनिंग
सदाशिव का अर्थ Sadashiv Meaning in Hindi : सदाशिव का अर्थ श्री शिव हैं। शिव ही पवित्र हैं, सत्य हैं और शास्वत हैं। शिव इस श्रष्टि के निर्माता और संहारक भी हैं, शिव ही परिपूर्ण और सत्य हैं, इसलिए शिव को सदाशिव कहा जाता है।
सदाशिव का अर्थ अत्यंत ही वृहद है लेकिन हम संक्षेप में कह सकते हैं सदा शिव का अर्थ इस प्रकार से है -
सदा-हमेशा( everlastingly नित्य, सदा के लिए, हमेशा)
शिव -भगवान श्री शिव जो सदा ही पवित्र और शुद्धता के उच्चतम शिखर पर हैं। (The Auspicious One) इस प्रकार से हम कह सकते हैं की आदि योगी शिव ही सदाशिव हैं।
सद्गुरु के अनुसार शिव से आशय है "‘शि-व’ मंत्र में एक अंश उसे ऊर्जा देता है और दूसरा उसे संतुलित या नियंत्रित करता है। दिशाहीन ऊर्जा का कोई लाभ नहीं है, वह विनाशकारी हो सकती है।
इसलिए जब हम ‘शिव’ कहते हैं, तो हम ऊर्जा को एक खास तरीके से, एक खास दिशा में ले जाने की बात करते हैं।" भगवान शिव त्रिदेवों में से एक देव हैं. भगवान शिव को भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधर आदि नामों से जाना जाता है। तंत्र साधना की क्रियाओं में भगवान शिव को 'भैरव' के नाम से सम्बोधित किया जाता है। भगवान् शिव रचनाकार और रौद्र रूप में संहारक भी हैं। श्री शिव के प्रमुख रूप से दो स्वरुप हैं एक सदाशिव और द्वितीय रूद्र। शिव : श्री शिव ही समस्त जगत है और जगत से परे भी है। शिव पुराण में कहीं भी शिव की अच्छाइयों का वर्णन ही नहीं अपितु भयंकर रूप का वर्णन भी प्राप्त होता है। समस्त विशेषताओं / गुणों का योग शिव हैं। वह सबसे सुन्दर है तो विकृत भी, सबसे महान भी पूर्ण अस्थिर भी। देवताओं और राक्षशों के द्वारा शिव को पूजा जाता है। शिव अघोरी है, शिव घृणा से परे हैं।
भगवान शिव के नाम अर्थ Lord Shiva Names With Hindi Meaning
आशुतोष Aashutosh : जो तुरंत ही इच्छाओं को पूर्ण करता है। One who instantly fulfills all wishes
आदिगुरु Adiguru : जो प्रथम गुरु है। The first Guru
आदिनाथ Adinath : जो प्रथम ईश्वर है। The first Lord
भैरव Bhairav : जो भय का विनाश करता है। Destroyer of fear
भोलेनाथ Bholenath : जो सहज है, विकारों से दूर है। The simple one
भूतेश्वर Bhooteshwara : जो पंचभूत का स्वामी है। One who has mastery over the elements
भगवान शिव के नंदी गण निम्न प्रकार से हैं -- नंदी
- भृंगी
- रिटी
- टुंडी
- श्रृंगी
- नन्दिकेश्वर
- बेताल
- पिशाच
- तोतला
- भूतनाथ
भगवान् शिव के ज्योतिर्लिंगपशुपतिनाथ : यह ज्योतिर्लिंग नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित है।
सोमनाथ : यह ज्योतिर्लिंग सौराष्ट्र क्षेत्र, गुजरात में स्थित है।
महाकालेश्वर: यह ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर, उज्जयिनी (उज्जैन) में स्थित है।
ओंकारेश्वर : यह ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर /ममलेश्वरमें स्थित है।
केदारनाथ : यह ज्योतिर्लिंग रुद्रप्रयाग, उत्तराखण्ड में स्थित है।
भीमाशंकर : यह ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर मंदिर, निकट पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है।
विश्वनाथ: यह ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है।
त्र्यम्बकेश्वर मन्दिर : यह ज्योतिर्लिंग नासिक, महाराष्ट्र में स्थित है।
रामेश्वरम: यह ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम मंदिर, रामनाथपुरम, तमिल नाडु में स्थित है।
घृष्णेश्वर: यह ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर मन्दिर, वेरुळ, औरंगाबाद, महाराष्ट्र में स्थित है।
बैद्यनाथ: यह ज्योतिर्लिंग देवघर झारखण्ड में स्थित है।
नागेश्वर: यह ज्योतिर्लिंग औंढा नागनाथ महाराष्ट्र में स्थित है।
नागेश्वर मन्दिर: यह ज्योतिर्लिंग द्वारका, गुजरात में स्थित है।
श्रीशैल: यह ज्योतिर्लिंग श्रीमल्लिकार्जुन, श्रीशैलम (श्री सैलम), आंध्र प्रदेश में स्थित है।
श्री केदार: यह ज्योतिर्लिंग नेपाल कालान्जर वनखण्ड में स्थित है।
रौला केदार: यह ज्योतिर्लिंग नेपाल् कालान्जर वनखण्ड में स्थित है।
ध्वज केदार: यह ज्योतिर्लिंग नेपाल् कालान्जर वनखण्ड में स्थित है।
अशिम केदार: यह ज्योतिर्लिंग नेपाल कालान्जर वनखण्ड में स्थित है।
शिव क्या है?
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं