साई राम साई राम साई राम बोल

साई राम साई राम साई राम बोल

साईं राम, साईं राम, साईं राम बोल,
बोल मेरे मनवा, साईं राम बोल।।

मन घबराए, मन बहकाए तो साईं राम बोल,
बोल मेरे संग-संग, साईं राम बोल।
साईं राम, साईं राम, साईं राम बोल,
बोल मेरे मनवा, साईं राम बोल।।

श्रद्धा-सबुरी को मन में बसा के,
साईं के नाम का दीप जला के,
किस्मत के बंद द्वार तू खोल,
बोल मेरे मनवा, साईं राम बोल।।

बिन माँगे मेरे साईं सब देंगे,
बीच भंवर नैया पार करेंगे,
मन धीरज रख, ॐ साईं बोल,
बोल मेरे मनवा, साईं राम बोल।।

विघ्न विनाशक सतगुरु साईं,
मात-पिता और गुरु भी साईं,
सतगुरु साईं अति अनमोल,
बोल मेरे संग-संग, साईं राम बोल।।


Sai ram bol - साई राम बोल - Singer - Sonu vishwakarma - hd video bhakti song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

About Bhajan -

Singer - SONU VISHWAKARMA
Lyricist - SONU VISHWAKARMA
Music - Surendra
Composition- SONU VISHWAKARMA
Graphics : Sushil Yadav
Editor : Manish verma
Youtube : Manish Verma
 
साईं के नाम का जप और उनकी भक्ति का भाव भक्त के हृदय को एक ऐसी शक्ति और शांति से भर देता है, जो उसे हर भय और भटकन से मुक्त करता है। यह भाव उस गहरे विश्वास को दर्शाता है कि साईं राम का नाम जपने से मन का हर गबराना और बहकना शांत हो जाता है, और भक्त का जीवन उनकी कृपा से रोशन हो उठता है। साईं का नाम वह दीप है, जो श्रद्धा और सबूरी के साथ मन में जलाकर किस्मत के बंद द्वार खोलता है। 

साईं, जो विघ्न विनाशक, सतगुरु, माता, पिता और गुरु हैं, भक्त के लिए अनमोल रत्न हैं। यह भाव उस अटल विश्वास को व्यक्त करता है कि साईं का नाम जपने और उनकी कृपा में धीरज रखने से हर बाधा दूर हो जाती है। साईं का नाम वह मंत्र है, जो भक्त के मन को स्थिर करता है और उसे सत्य और शांति के मार्ग पर ले जाता है। 

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post