हुई गलियों में जय जयकार आया गणपति भजन
हुई गलियों में जय जयकार आया गणपति तेरा
आया गणपति तेरा त्यौहार।।
नाची मन में उमंग,
भरा खुशियों ने रंग,
नाची मन में उमंग,
भरा खुशियों ने रंग,
गूंजी गणपति तेरी जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।।
ऊंचा आसन सजाएं,
तुम्हें घर में बिठाएं,
ऊंचा आसन सजाएं,
तुम्हें घर में बिठाएं,
तेरे चरणों में है संसार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।।
शिव फूले ना समाएं,
गौरा वारी वारी जाए,
शिव फूले ना समाएं,
गौरा वारी वारी जाए,
आए जग के पालनहार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।।
शंख अंकुश लिए आए,
कमल पाश लिए आए,
शंख अंकुश लिए आए,
कमल पाश लिए आए,
आए मूषक पे होके सवार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।।
मनसा पूरी करो,
सबकी झोली भरो,
मनसा पूरी करो,
सबकी झोली भरो,
सारे जग के तुम करतार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,
हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।।
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Provided to YouTube by Super Cassettes Industries Private Limited
Hui Galiyon Mein Jai Jaikaar · Bela Sulakhe · Super Cassettes Industries Private Limited · Soz Layalpuri
Kabhi Dukhharta Banke Kabhi Sukhkarta Banke
℗ Super Cassettes Industries Private Limited
गलियों में चारों तरफ जयकारें गूंज रही हैं, क्योंकि गणपति जी का त्योहार आ गया है। घर-घर में उत्साह भर गया है, मन में खुशियों का रंग चढ़ गया है। ऊँचा आसन सजाया जाता है, जहां बप्पा को बिठाकर पूजा की जाती है। उनके चरणों में पूरा संसार समर्पित हो जाता है। शिव और गौरा भी खुशी से फूले नहीं समाते, माता पार्वती जी बार-बार वारी जाती हैं। ऐसा लगता है जैसे जग के पालनहार खुद आए हों, सबके विघ्न दूर करने, नई शुरुआत देने।
शंख, अंकुश, कमल और पाश लिए, मूषक पर सवार होकर गणेश जी पधारते हैं। सबकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, हर किसी की झोली खुशियों से भर देते हैं। वे जग के करतार हैं, जो बुद्धि, समृद्धि और सुख देते हैं। इस त्योहार में घर सजते हैं, मोदक बनते हैं, भजन गूंजते हैं, और दिलों में एक खास प्रेम जागता है। ईश्वर का आशीर्वाद है कि ऐसे पावन अवसर मिलते हैं, जहां हर कोई मिलकर खुशी मनाता है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री गणेश जी की।
यह भजन भी देखिये
- गौरी नंदन हे दुख भंजन सुन लो मेरी पुकार
- प्रथम पूजा आज गणपति महाराज
- गणपती को दिल में बसाना लिरिक्स
- सर्वसौख्यप्रदायिने नमो नमः गजानना
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |
