मंगल दाता बुद्धि विधाता लंबोदर सरकार

मंगल दाता बुद्धि विधाता लंबोदर सरकार

मंगल दाता, बुद्धि विधाता, लंबोदर सरकार,
आ जाओ मोरे गणराजा, मूसा पे होके सवार ॥
हो मोरे देवा हो, गणपति बप्पा हो,
आना हो अंगना हमार ॥

अंतरा १
सब देवता में देवा, पहले पूजे जाते,
भक्तों की टेर सुनते, देर न लगाते ।
मूसा सवार होके दर्शन दो इक बार ॥
हो मोरे देवा हो, गणपति बप्पा हो,
आना हो अंगना हमार ॥

अंतरा २
विद्या बुद्धि के तुम हो दाता,
चरणों से जोड़ा स्वामी मैंने है नाता ।
हाथ दया कर रख देना सिर पर इक बार ॥
हो मोरे देवा हो, गणपति बप्पा हो,
आना हो अंगना हमार ॥

अंतरा ३
तेरे दर के देवा हम हैं भिखारी,
हम सब आए हैं शरण तिहारी ।
दृष्टि दया की कर देना भक्तों पर इक बार ॥
राहुल पाल भजन तेरे गाये, कर दो बेड़ा पार ॥
हो मोरे देवा हो, गणपति बप्पा हो,
आना हो अंगना हमार ॥



मंगल दाता बुद्धि विधाता //गणेश वंदना//New Ganesh bhajan #Ganesh_bhajan Singer Rahul Pal

ऐसे ही अन्य हरियाणवी सोंग्स के Hariyanavi Folk Songs लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post