राधे राधे रटते रहना अच्छा लगता है

राधे राधे रटते रहना अच्छा लगता है

राधे राधे रटते रहना, अच्छा लगता है,
अब तो दर्शन हो जाएंगे, ऐसा लगता है।
राधे राधे रटते रहना, अच्छा लगता है।।

ये दुनिया है झूठी माया, क्यों भरमाया है,
फँसकर इसमें कुछ न मिलेगा, ऐसा लगता है।
अब तो दर्शन हो जाएंगे, ऐसा लगता है।
राधे राधे रटते रहना, अच्छा लगता है।।

मन में ज्योति जला ले बंदे, राधा नाम की,
रटकर "राधे" तर जाएंगे, ऐसा लगता है।
अब तो दर्शन हो जाएंगे, ऐसा लगता है।
राधे राधे रटते रहना, अच्छा लगता है।।

कौन जगत में अपना है, और कौन पराया है,
दुनिया का हर रिश्ता हमको सपना लगता है।
अब तो दर्शन हो जाएंगे, ऐसा लगता है।
राधे राधे रटते रहना, अच्छा लगता है।।

तोड़े सारे बंधन, अब तो प्रभु को पाना है,
"पायला" को भी प्रभु का सुमिरन अच्छा लगता है।
अब तो दर्शन हो जाएंगे, ऐसा लगता है।
राधे राधे रटते रहना, अच्छा लगता है।।


radhe radhe rat te rahena Achha Lagta Hai / राधे राधे रटते रहना अच्छा लगता है #radheradhe

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

About Bhajan -

शांतिपूर्ण भक्तिमय भजन - राधे राधे रटते रहना 
Singer - Janhavi Vishwakarma
Lyrics - Laxman ji Payla
Music Arranger - Ajay Vishwakarma

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post