श्याम के दिल में उतर गई रे राधा की झांझरियां

श्याम के दिल में उतर गई रे राधा की झांझरियां

श्याम के दिल में उतर गई रे, 
राधा की झांझरियां।
श्याम के दिल में उतर गई रे।।

राधा राधा पुकारे गिरधारी,
नजर चुराके निहारे गिरधारी,
श्याम पे जादू चला गई रे,
राधा की चुनरियां।
श्याम के दिल में उतर गई रे।।

रहता खड़ा है पनघट डगर पे,
राधा झुलाती अपने सिर पे,
माखन से मुखड़ा भर गई रे,
राधा की मटकियां।
श्याम के दिल में उतर गई रे।।

राधा की चाल पे मोर नाचते,
सुन के कोयल का शोर नाचते,
हृदय में कर ये घर गई रे,
राधा की नथुनियां।
श्याम के दिल में उतर गई रे।।

मिश्री से मीठी राधा की बोली,
भा गई कमल से सूरत भोली,
कुछ साल घनी सी बिसर गई रे,
राधा की उमरियां।
श्याम के दिल में उतर गई रे।।


मनमोहित भजन। श्याम के दिल में उतर गयी | Shyam Ke Dil Me Uttar Gayi | Anjali Dwevedi | Shyam bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह मधुर भजन भी देखिये-
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर, आध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post