बिगड़ी तेरी बनाएगा नाम गणपति

बिगड़ी तेरी बनाएगा नाम गणपति

बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का,
संकट सभी मिटाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी बनाएगा,
संकट मिटाएगा,
कष्ट ना कभी तू पाएगा,
जो मन से तू गाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का।।

मंगल मूरत मंगल कर दो,
सुख समृद्धि का हमको वर दो,
हाथ दया का सर पर धर दो,
भक्ति अपनी आठों पहर दो,
चलने को हमें सत्य डगर दो,
महिमा गाने को लय स्वर दो।।

जब भी उसे बुलाएगा,
जब भी उसे बुलाएगा,
देरी नहीं लगाएगा,
चमत्कार दिखलाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का।।

विघ्न हरण मंगल के दाता,
पिता सदाशिव गिरिजा माता,
पहले तुम्हीं को पूजा जाता,
तुम हो सबके भाग्य विधाता,
पैस पुष्प मोदक तुम्हे भाता,
कमला सरल तेरे गुण गाता।।

मन में उन्हें बसाएगा,
मन में उन्हें बसाएगा,
करने दया वो आएगा,
नैया पार लगाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का।।

बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का,
संकट सभी मिटाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी बनाएगा,
संकट मिटाएगा,
कष्ट ना कभी तू पाएगा,
जो मन से तू गाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का।।


Bigdi Teri Banayega By Lakhbir Singh Lakkha [Full Song] I Ganpati Padharo

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post