मेरा दिल तुझपे कुर्बान है मेरे श्याम सांवरे भजन

मेरा दिल तुझपे कुर्बान है मेरे श्याम सांवरे भजन


तेरे नैनों ने ले ली रे,
मेरी जान सांवरे,
मेरा दिल तुझपे कुर्बान है,
मेरे श्याम सांवरे।
मेरा दिल तुझपे कुर्बान है,
मेरे श्याम सांवरे।।

तेरे पैर पैंजनिया बाजे,
आँखों में काजल साजे,
मैं पागल सी हो जाऊँ,
तेरी जब जब मुरली बाजे।
मेरे दिल को घायल करे,
तेरी मुस्कान सांवरे,
मेरा दिल तुझपे कुर्बान है,
मेरे श्याम सांवरे।।

राधा भी तेरी दीवानी,
मीरा हो गई मस्तानी,
जब याद तेरी तड़पाए,
मेरी आँख से छलके पानी।
सच कहते हैं तुझे छलिया,
बेईमान सांवरे,
मेरा दिल तुझपे कुर्बान है,
मेरे श्याम सांवरे।।

तुझसे दूरी मेरे श्याम,
बिलकुल ना सह पाऊँ,
जो तूने ठुकराया,
तेरे दर पे मर जाऊँ।
चौखट पे मर जाऊँ,
तुझसे दूरी मेरे श्याम,
बिलकुल ना सह पाऊँ।
तू साथ है जो मेरे,
फिर क्या घबराना है,
तेरे नाम की मस्ती में,
मुझे चलते जाना है।
ले हाथ पकड़ मेरा,
क्या जाएगा तेरा,
बस इतनी तमन्ना है,
मैं तेरा हो जाऊँ।
तुझसे दूरी मेरे श्याम,
बिलकुल ना सह पाऊँ।।

कहता ‘संदीप’ दीवाना,
मुझे श्याम रंग रंग जाना,
चाहे कुछ भी कहे ये ज़माना,
झूठे रिश्ते-नातों से,
मैं परेशान सांवरे,
मेरा दिल तुझपे कुर्बान है,
मेरे श्याम सांवरे।।

तेरे नैनों ने ले ली रे,
मेरी जान सांवरे,
मेरा दिल तुझपे कुर्बान है,
मेरे श्याम सांवरे।
मेरा दिल तुझपे कुर्बान है,
मेरे श्याम सांवरे।।


दिल तुझपे कुर्बान साँवरे - Shyam Bhajan 2021 - Dil Tujhpe Kurban Saanware - Mukesh Chanchal

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


श्याम के प्रेम में डूबा हृदय उनकी एक झलक पाने को तरसता है। उनकी आँखों का काजल, मुरली की मधुर तान, और मुस्कान ऐसी है कि मन पागल हो उठता है। हर पल उनकी याद में डूबे रहने की चाहत है, और उनके बिना एक क्षण भी जीना मुश्किल लगता है। उनके चरणों की पैंजनियों की झंकार और राधा-मीरा जैसी भक्ति की मस्ती मन को बेकरार करती है। श्याम की छवि इतनी मनमोहक है कि उनके लिए सब कुछ कुर्बान करने को जी चाहता है। उनकी दूरी सहन नहीं होती, और उनके दर पर ही जीवन समर्पित करने की तमन्ना है। श्याम के नाम की मस्ती में चलते रहने का संकल्प है, और उनका साथ पाकर हर डर दूर हो जाता है।

श्री श्याम बाबा, जो श्रीकृष्ण के प्रेममय स्वरूप हैं, भक्तों के हृदय में राज करते हैं। खाटू के श्याम जी की महिमा ऐसी है कि उनका नाम लेते ही मन को ठंडक मिलती है। वे भक्तों के संकट हरने वाले, प्रेम के सागर और दया के अवतार हैं। राधा और मीरा की तरह उनके प्रेम में डूबे भक्त उनके लिए सब कुछ त्यागने को तैयार रहते हैं। श्याम बाबा का दरबार ऐसा है, जहाँ हर भक्त को अपनेपन का अहसास होता है। उनकी कृपा से जीवन के सारे झूठे बंधन टूट जाते हैं, और भक्त उनके रंग में ऐसा रंगता है कि दुनिया की कोई माया उसे डिगा नहीं सकती। उनके चरणों में ही सच्चा सुख और शांति मिलती है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post