शिर्डी वाले बाबा मेरी बिगड़ी बना दे

शिर्डी वाले बाबा मेरी बिगड़ी बना दे

शिर्डी वाले बाबा, मेरी बिगड़ी बना दे,
जन्मों का भूखा, मेरी भूख मिटा दे,
जन्मों का प्यासा, मेरी प्यास बुझा दे,
श्रद्धा की रोटी खिला दे, 
सबुरी वाला पान भी खिला दे।।

रुखी-सुखी कुछ भी खिला दे,
उधि का जादू उसमें मिला दे,
रूह भी नाचे मेरी आज,
सबुरी वाला पानी पिला दे।।

सारे जगत का पालनहारा,
भूखे-प्यासों का है सहारा,
पीस रहा है चक्कियाँ,
सबुरी वाला पानी पिला दे।।

कलियुग में है साईं आया,
श्रद्धा-सबुरी का पाठ सिखाया,
कैसे करूं मैं गुणगान,
सबुरी वाला पानी पिला दे।।

शिर्डी वाले बाबा, मेरी बिगड़ी बना दे,
जन्मों का भूखा, मेरी भूख मिटा दे,
जन्मों का प्यासा, मेरी प्यास बुझा दे,
श्रद्धा की रोटी खिला दे, 
सबुरी वाला पान भी खिला दे।।


श्रद्धा की रोटी सबूरी वाला पानी ! Shraddha Ki Roti Saburi Wala Pani ! Om Sai Ram ! Sai Baba Bhajan !

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
जीवन की राह में जब मनुष्य भटकता है और उसका मन व्याकुल हो जाता है, तब उसे एक ऐसी शक्ति की आवश्यकता होती है जो उसकी आंतरिक भूख और प्यास को शांत कर सके। यह भूख और प्यास केवल शारीरिक नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक भी है, जो जन्म-जन्मांतर से चली आ रही है। इस तृष्णा को मिटाने के लिए श्रद्धा और धैर्य का सहारा लेना पड़ता है। श्रद्धा वह रोटी है जो आत्मा को पोषण देती है, और धैर्य वह अमृत है जो मन को शांति प्रदान करता है। जब मनुष्य इन दोनों को अपनाता है, तो वह अपने जीवन की बिगड़ी हुई राह को सुधारने की दिशा में आगे बढ़ता है। यह श्रद्धा और धैर्य ही उसे उस परम शक्ति से जोड़ते हैं, जो हर दुख को हरने और हर कमी को पूरा करने में सक्षम है।
 
Song : - Shraddha Ki Roti Saburi Wala Pani
Singer Salamat Ali
Music Manoj Aryan
Lyrics Kundan Kunal
Special Thanks: :- All Sai Bhakt
Producer :- Doubleess Entertainment Co
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post