बड़ी जादूगर है सांवरियां तोरी काली अखियां

बड़ी जादूगर है सांवरियां तोरी काली अखियां बड़ी बड़ी


बड़ी जादूगर है सांवरिया, तोरी काली अँखियाँ बड़ी बड़ी,
तोरी लटकन में मन अटक गया, मेरी जान तुझे में अड़ी अड़ी।
बड़ी जादूगर है सांवरिया, तोरी काली अँखियाँ बड़ी बड़ी।

तेरे काजरे पे बलिहारी, मैं मिलते ही नजर दिल्हारी मैं,
इस मोर मुकुट पे वारि मैं, जोगन बन गई तुम्हारी मैं।
हो जाऊं तुम्हारी प्यारी मैं, यही सोच रही हूँ खड़ी खड़ी मैं,
बड़ी जादूगर है सांवरिया, तोरी काली अँखियाँ बड़ी बड़ी।

तेरा आँक मटकाना मार गया,
टुक टुक तक जाना मार गया,
लुक छुप कर जाना मार गया, मूड मूड मुस्काना मार गया।
सोचो में सामना मार गया, सपनों में आना मार गया,
तेरी याद सतावे घड़ी-घड़ी।
बड़ी जादूगर है सांवरिया, तोरी काली अँखियाँ बड़ी बड़ी।

अब के फागुन के मेले में,
मिलना है तुझे अकेले में।
डर लागे बह न जाऊँ मैं, मोह माया के इस रेले में।
अब पैसे में न थेले में, मन लगे न किसी झमेले में।
मुझे श्याम खुमारी चढ़ी चढ़ी।
बड़ी जादूगर है सांवरिया, तोरी काली अँखियाँ बड़ी बड़ी।


जादूगर साँवरिया Jadugar Sanwariya I SANDEEP BANSAL I Krishna Bhajan I Full Audio Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Krishna Bhajan: Jadugar Sanwariya
Singer: Sandeep Bansal
Music Director: Ravi Chopra
Video Director: Jaswant Singh
Lyricist: Ravi Chopra
Album: Jadugar Sanwariya
Music Label: T-Series

यह भजन कृष्ण की मोहकता, उनकी काली बड़ी-बड़ी आँखों और मनमोहक अदाओं की सीधी और भावपूर्ण अभिव्यक्ति है। सांवरिया की जादू भरी आँखों ने मन को पूरी तरह बाँध लिया है—उनकी लटकन, कजरा, मोर मुकुट और मुस्कान ने प्रेमिका को पूरी तरह दीवाना बना दिया है। वह अपने को कृष्ण की जोगन और उनकी प्यारी बन जाने की इच्छा में खड़ी-खड़ी सोचती है।

कृष्ण की हर अदा—आँख मटकाना, टुक-टुक देखना, लुक-छुप कर जाना, बार-बार मुस्कुराना, सपनों में आना—सब कुछ मन को घायल कर देता है। उनकी याद हर घड़ी सताती है और प्रेमिका को बार-बार उनकी ओर खींचती है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post