छोटा पड़ गया दामन मेरा तुमसे इतना प्यार मिला

छोटा पड़ गया दामन मेरा तुमसे इतना प्यार मिला


जिस क़ाबिल मैं नहीं था बाबा, मुझको वो दरबार मिला,
छोटा पड़ गया दामन मेरा, तुमसे इतना प्यार मिला॥

तुम्हें जानने से पहले हम, दर-दर ठोकर खाते थे,
ग़ैरों की क्या बोलें, हमसे अपने आँख चुराते थे।
मैं हूँ नसीबों वाला बाबा, तुमसे मिला हमदर्द मुझे,
चोट अगर लग जाए मुझको, तो होता है दर्द तुझे।
ऐसा लगा मिलकर के तुमसे, मुझको मेरा परिहार मिला,
छोटा पड़ गया दामन मेरा, तुमसे इतना प्यार मिला॥

श्याम तेरे दरबार के लायक, मुझमें कोई बात नहीं,
फिर भी तूने इतना दिया, जितनी मेरी औक़ात नहीं।
श्याम तुम्हारे नाम को, मैंने जिस दिन से अपनाया है,
कैसे बतलाऊँ मैं बाबा, क्या-क्या मैं पाया है।
सौ-सौ हाथ लुटाने वाला, मुझको तो दातार मिला,
छोटा पड़ गया दामन मेरा, तुमसे इतना प्यार मिला॥

श्याम तेरे गुण गाऊँगा, जब तक आख़िरी साँस रहे,
इतनी-सी अर्जी है माधव, बस तू मेरे पास रहे।
अपने रूठें, पराये रूठें, बस तू रूठे श्याम नहीं,
श्याम अगर तू रूठ गया, तो फिर जीने का काम नहीं।
तुमसे ही तो खाटू वाले, जीने का आधार मिला,
छोटा पड़ गया दामन मेरा, तुमसे इतना प्यार मिला॥


Shyam Bhajan - तुमसे इतना प्यार मिला | Tumse Itna Pyaar Mila | Karishma Chawla

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह भाव गहरे कृतज्ञता, आत्म-स्वीकार और प्रेम की अनुभूति से भरा है। जीवन में जब कहीं कोई अपनापन नहीं मिला, जब अपनों की निगाहें भी चुराने लगीं, तब एक ऐसा सहारा मिला जिसने हर दर्द को महसूस किया, हर चोट को अपना समझा। अपनेपन और दया की वह गहराई, जो खुद को भी छोटा महसूस कराए—इतना प्रेम कि दामन छोटा पड़ जाए। जिसके काबिल भी नहीं थे, वह दरबार, वह अपनापन, वह आधार मिल गया। संसार की सारी दौलत, सारी कोशिशें भी इस अनुभव के आगे फीकी लगती हैं। अब बस यही चाह है कि यह साथ, यह अपनापन, यह प्रेम कभी न छूटे—क्योंकि इसी में जीने का अर्थ, इसी में जीवन का आधार मिल गया है।

Song: Tumse Itna Pyaar Mila
Singer: Karishma Chawla - 9831821268
Music: SP Chatterjee
Lyricist: Abhishek Madhav Sharma
Video: Shyam Creations
Category: Hindi Devotional (Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post