राधे रानी के चरणों में ये जीवन मोहे बितानो है

राधे रानी के चरणों में ये जीवन मोहे बितानो है


राधे रानी के चरणों में
राधे रानी के चरणों में,
ये जीवन मोहे बितानो है।
जिसे जाना है वो जाए स्वर्ग,
जिसे जाना है वो जाए स्वर्ग,
मोहे बरसाने जानो है।
राधे रानी के चरणों में,
ये जीवन मोहे बितानो है।।

मैं राधे की मेरी श्री राधे
मैं राधे की मेरी श्री राधे,
मेरो मन राधे राधे साधे।
मैं राधे की मेरी श्री राधे,
मेरो मन राधे राधे साधे।
जहां ठकुरानी वही ठाकुर जी,
जहां ठकुरानी वही ठाकुर जी,
मेरो भी वही ठिकानो है।
राधे रानी के चरणों में,
ये जीवन मोहे बितानो है।।

मेरी लगन लगी ब्रज रानी से
मेरी लगन लगी ब्रज रानी से,
बरसाने की महारानी से।
मेरी लगन लगी ब्रज रानी से,
बरसाने की महारानी से।
श्याम प्यारी का रंग सखी,
श्याम प्यारी का रंग सखी,
तन मन पे मोहे चढ़ानो है।
राधे रानी के चरणों में,
ये जीवन मोहे बितानो है।।

कृपा राधे बरसा देगी
कृपा राधे बरसा देगी,
अमृत करुणा का पिला देगी।
कृपा राधे बरसा देगी,
अमृत करुणा का पिला देगी।
बस जानो है बरसाने में,
बस जानो है बरसाने में,
छोटो सो घर बनवानो है।
राधे रानी के चरणों में,
ये जीवन मोहे बितानो है।।

मुखड़ा
राधे रानी के चरणों में,
ये जीवन मोहे बितानो है।
जिसे जाना है वो जाए स्वर्ग,
जिसे जाना है वो जाए स्वर्ग,
मोहे बरसाने जानो है।
राधे रानी के चरणों में,
ये जीवन मोहे बितानो है।।



Devi Neha Saraswat | Meri Shri Radhe | मेरी श्री राधे | Radha Krishna Bhajan | Radhe Rani Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Title :- Meri Shree Radhe
Singer / Artist :- Devi Neha Saraswat
Lyrics :- Ravi Chopra 
Music- Bunty Tiwari
Mix Master : Suresh Verma 
Dop : R Beer & Rahul Choker
Edit & Di : Singh Garry (Sonotek)
Director - Sk Bibba (Sonotek) 
Special Thanks : Hansraj Railhan
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post