बाबोसा के चरणों मे खुशियों का डेरा है

बाबोसा के चरणों मे खुशियों का डेरा है

 
बाबोसा के चरणों मे खुशियों का डेरा है

बाबोसा के चरणों में, खुशियों का डेरा है,
इनके द्वारे चारों ओर देखो, परियों का पहरा है,
बाबोसा के चरणों में।।

जहाँ स्वर्ग सी मस्ती है, वो चुरू की धरती है,
इस दर पे हवाएँ भी बड़े अदब से चलती है,
हरियाली मन मोहे, लागे अंबर सुनहरा है,
इनके द्वारे चारों ओर देखो, परियों का पहरा है,
बाबोसा के चरणों में।।

जिस धरती पे आने को देव देवी तरसते हैं,
इस कलयुग में जिसको चुरूधाम कहते हैं,
इस धरती के कण कण में बाबा का बसेरा है,
इनके द्वारे चारों ओर देखो, परियों का पहरा है,
बाबोसा के चरणों में।।

श्री बाबोसा के द्वारे एक बार जो जाता है,
दुनिया को भूल के धर्म इनका हो जाता है,
दिलबर इनका रिश्ता सागर से भी गहरा है,
इनके द्वारे चारों ओर देखो, परियों का पहरा है,
बाबोसा के चरणों में।।



बाबोसा के चरणों मे खुशियों का डेरा है # बाबोसा भजन 2022

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
सिंगर - धर्मेन्द्र जैन
लिरिक्स - दिलीप सिंह सिसोदिया " दिलबर "
विडीयो - तुलसी जी माली 
प्रस्तुति - दिलबर म्युजिकल ग्रुप नागदा
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post