गुण गाऊं सदा मैं तेरे मेरे सिर पे हाथ साईं भजन
गुण गाऊं सदा मैं तेरे मेरे सिर पे हाथ दया का धर दो साईं भजन
गुण गाऊं सदा मैं तेरे,
मेरे सिर पे हाथ दया का धर दो साईं मेरे,
दुःख-चिंताओं के तुम बाबा, आज उठा लो डेरे,
गुण गाऊं सदा मैं तेरे।।
जब-जब देखूं साईं बाबा, तेरा मुखड़ा नूरी,
तुझमें बढ़ती जाए मेरी श्रद्धा और सबुरी,
ज्योति से तुम ज्योत मिलाके कर दो दूर अंधेरा,
गुण गाऊं सदा मैं तेरे।।
और किसी की लगन रहे ना, ऐसी लगन लगा दो,
बाबा मेरे होश भुला के, सोए भाग जगा दो,
अंतरमन की मैल मिटाके, मन में करो वसेरे,
गुण गाऊं सदा मैं तेरे।।
देखा है जो सागर ने, पूरा कर दो सपना,
शरण लगा लो अपनी बाबा, मुझे बनाके अपना,
होते रहें ये दर्शन तेरे, मुझको शाम-सवेरे,
गुण गाऊं सदा मैं तेरे।।
मेरे सिर पे हाथ दया का धर दो साईं मेरे,
दुःख-चिंताओं के तुम बाबा, आज उठा लो डेरे,
गुण गाऊं सदा मैं तेरे।।
जब-जब देखूं साईं बाबा, तेरा मुखड़ा नूरी,
तुझमें बढ़ती जाए मेरी श्रद्धा और सबुरी,
ज्योति से तुम ज्योत मिलाके कर दो दूर अंधेरा,
गुण गाऊं सदा मैं तेरे।।
और किसी की लगन रहे ना, ऐसी लगन लगा दो,
बाबा मेरे होश भुला के, सोए भाग जगा दो,
अंतरमन की मैल मिटाके, मन में करो वसेरे,
गुण गाऊं सदा मैं तेरे।।
देखा है जो सागर ने, पूरा कर दो सपना,
शरण लगा लो अपनी बाबा, मुझे बनाके अपना,
होते रहें ये दर्शन तेरे, मुझको शाम-सवेरे,
गुण गाऊं सदा मैं तेरे।।
Thursday Special - Gun Gaun Sada Main Tere | Dev Australian Chanchal | Sai Baba Songs
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
जब मन थक जाता है, दुखों की लहरें उठती हैं, तो बस एक ही नाम आता है—साईं मेरे। वो मुखड़ा जो नूरानी है, देखते ही श्रद्धा बढ़ जाती है, सब्र का सागर बन जाता है। ज्योति से ज्योति मिलाकर अंधेरा दूर कर दो, क्योंकि तेरी एक नजर से ही सारी चिंताएँ हल्की हो जाती हैं। गुण गाते-गाते लगता है जैसे जीवन का हर पल तेरे नाम पर सजा हो।
और किसी की लगन न रहे, बस तेरी ही लगन मन में बसा दो। होश भुलाकर सोए हुए भाग्य को जगा दो, अंतर की मैल साफ कर मन में वास कर लो। सागर ने जो सपना देखा, वो पूरा कर दो, शरण में ले लो, अपना बना लो। शाम-सवेरे दर्शन होते रहें, यही आस है, यही प्रार्थना है—तेरे गुण गाते रहूँ, तेरी कृपा में डूबा रहूँ। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री साईं बाबा जी की।
Album: Gun Gaun Sada Main Tere
Singer: Dev (Australian Chanchal)
Music: Gourav Azad
Lyrics: Sonu Saagar
Label: Saga Music Pvt Ltd
Singer: Dev (Australian Chanchal)
Music: Gourav Azad
Lyrics: Sonu Saagar
Label: Saga Music Pvt Ltd
यह भजन भी देखिये
- वो देखो खुशिया मिल रही साई के द्वार में
- साईं ने जहाँ-जहाँ भी ज्योत जगाई है
- झोली भरता यहाँ आके संसार है
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |
